---Advertisement---

Google Doodle Today: गूगल क्यों सेलिब्रेट कर रहा है ‘अकॉर्डियन,’ जानिए इतिहास और इस दिन का महत्व

Google Doodle Today: गूगल आज 'अकॉर्डियन' के लिए डूडल बनाकर इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस दिन का इतिहास और क्यों गूगल मना रहा है 'अकॉर्डियन'।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Google Doodle Today
Follow Us
---Advertisement---

Google Doodle Today: गूगल अक्सर नेशनल हॉलिडे, महत्वपूर्ण तारीख और समाज में ऐसा व्यक्ति जिनका एक विशेष महत्व है उनकी तिथियां को विशेष ढंग से सेलिब्रेट करता है। इसके लिए वह एक डूडल भी बनाता है। ऐसे में 23 मई का दिन भी गूगल के लिए काफी खास है और ऐसे में उसने एक और डूडल समर्पित किया। आज के दिन का महत्व है और यही वजह है कि गूगल भी इस दिन को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहा। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों गूगल मना रहा है अकॉर्डियन और क्या है इसका इतिहास।

क्या है इस दिन का महत्व

गूगल आज के दिन ‘अकॉर्डियन’ का जश्न मना रहा है और इसके लिए उसने एक गूगल डूडल भी समर्पित किया। दरअसल आज के दिन ही 1829 में जर्मन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को पेटेंट कराया गया था। अगर इसके इतिहास की बात करें तो 1800 के करीब में इसकी शुरुआत कंसर्टिना, हारमोनियम और बैंडोनियम जैसे इंस्ट्रूमेंट के साथ विकसित हुआ और तब से संगीत की दुनिया में इसकी धुन का एक अलग ही महत्व है। उस समय लोक संगीतकारों के बीच इस इंस्ट्रूमेंट का काफी महत्व देखा जाने लगा इसलिए इसकी उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं जब ये कलाकार दुनिया भर में जाने लगे और यूरोपीय संगीतकारों की वजह से इसकी लोकप्रियता दुनिया भर में फैल गई।

आखिर क्या है ‘अकॉर्डियन’

अगर इस म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की बात करें तो इसमें पियानो स्टाइल की बटन और एक देश क्षेत्र होता है जिसमें अलग-अलग बटन से अलग-अलग राग और धुन निकलते हैं। गूगल आज इसी के लिए डूडल बनाकर इस दिन को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहा है।

गूगल ने बनाया इस तरह का डूडल

अगर इस डूडल की बात करें तो यह लोगों का ‘अकॉर्डियन’ के साथ जश्न मनाते हुए बनाया गया है जो बजते हुए नजर आ रहा है। खास बात यह है कि इसमें कलाकार जर्मन ड्रेस में डांस करते हुए दिख रहे हैं। अकॉर्डियन की धुन संगीत प्रेमियों के लिए काफी खास है और आज भी मायने रखता है। दरअसल अकॉर्डियन ने पोप, लोक, जैज और शास्त्रीय संगीत की दुनिया में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपनी एक अमिट छाप भी छोड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Fold

मार्च 14, 2026

Blood Pressure

मार्च 14, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 14, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 14, 2026

Instagram

मार्च 14, 2026

OnePlus 15T

मार्च 14, 2026