---Advertisement---

Google Find My Device App इन यूजर्स के लिए साबित हो सकता है वरदान, इस तरह से मिल जाएगा आपका गुम हुआ कीमती स्मार्टफोन

Google: एक एंड्रॉइड यूजर के लिए ये जानकारी अच्छी साबित हो सकती है। अगर आपका फोन खो जाए तो आप गूगल की मदद से अपने फोन को तलाश सकते हैं

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2023 1:01 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Google: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए लगातार नए अपडेट देता रहता है। ऐसे में अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं तो ये जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। आज के समय में स्मार्टफोन लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अगर आपका फोन खो जाए तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको इस स्थिति में घबराने की बजाय गूगल के फाइंड माई डिवाइस की मदद लेनी है। जी हां गूगल ने इस ऐप को अपडेट किया है। इस ऐप की मदद से आप अपने खोए हुए या फिर चोरी हो चुके फोन को तलाश सकते हैं। गूगल का फाइंड माई डिवाइस ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। आपको इसे अपने डिवाइस में रखना चाहिए।

एंड्रॉइड डिवाइस पर हो सकेगा इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल का ये ऐप स्मार्टफोन के साथ ही टैबलेट, स्मार्टवॉच और अन्य एंड्रॉइड डिवाइसेस भी सपोर्ट करता है। इस ऐप में लॉगइन करने के लिए आप अपने दोस्त या परिवार के किसी इंसान का एंड्रॉइड डिवाइस इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप कंप्यूटर पर google.com/android/find/ साइट पर जाकर इसमें लॉगइन कर सकते हैं।

डिवाइस तलाशने के लिए करें ये काम

एंड्रॉइड डिवाइस को तलाशने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जैसे अन्य फोन में एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन, ईसिम का सपोर्ट है तो वह कनेक्टिड हो। साथ ही उस फोन में थोड़ी सी बैटरी बची हुई हो। इसके अलावा फोन में फाइंड माई डिवाइस ऐप इंस्टॉल हो।

इसके बाद आपको बताए गए दिशानिर्देशों का पालन करना है। गूगल मैप्स इसके बाद फोन की आखिरी लोकेशन पर पहुंचा देगा। इसमें फोन का IMEI नंबर भी शामिल होता है। इसी नंबर की वजह से खोए हुए फोन की पुलिस शिकायत और डुप्लीकेट सिम के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ये करने से पहले अच्छे से सोच लें

गूगल फाइंड माई डिवाइस की मदद से आप फोन को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद कोई भी आपकी निजी चीजों को नहीं देख पाएगा। मगर यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके बाद आप इस ऐप की मदद से अपने फोन की लोकेशन तक नहीं पहुंच पाएंगे। अगर आपका फोन खो गया है या फिर चोरी हो गया है तो गूगल फाइंड माई डिवाइस ऐप एक शानदार तरीका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026