---Advertisement---

Google Gemini AI के नए अपग्रेड से बढ़ सकती है ChatGPT की टेंशन, यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत; आसान होंगे कई सारे काम

Google Gemini AI: गूगल ने अपने जेमिनी एआई असिस्टेंस में नया फीचर शामिल किया है। ऐसे में अब क्या गूगल का नया अपग्रेड ChatGPT के लिए परेशानी खड़ा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 3:48 अपराह्न

Google Gemini AI
Follow Us
---Advertisement---

Google Gemini AI: अगर पिछले कुछ महीनों में ChatGPT को किसी से टक्कर मिली है, तो वो है गूगल जेमिनी एआई। जी हां, गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई असिस्टेंस में काफी बदलाव किए हैं। ऐसे में अब गूगल जेमिनी एआई की क्षमताएं ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी से टक्कर ले रही हैं। गूगल और ओपनएआई की इस लड़ाई से सबसे बड़ा फायदा यूजर्स का हो रहा है। जी हां, गूगल ने जेमिनी एआई असिस्टेंस में नया अपग्रेड शामिल किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे चैटजीपीटी की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरअसल, गूगल ने जेमिनी एआई में शेड्यूल एक्शन की सुविधा को रोलआउट कर दिया गया है।

Google Gemini AI के नए फीचर से आसान होंगे कई काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने अपने Google I/O 2025 के दौरान शेड्यूल एक्शन फीचर को पेश किया था। ऐसे में अब गूगल जेमिनी एआई में इसे रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर की बदौलत यूजर्स अपने किसी खास कामों को शेड्यूल कर सकते हैं। जैसे कि रोजाना कोई अच्छा मोटिवेशनल मैसेज भेजना, रोजाना की खबरों को समराइज करना और हफ्तेभर की ग्रोसरी लिस्ट बनाने का काम शेड्यूल कर सकते हैं। यूजर्स को इसके लिए एक सेट प्रोम्प्ट का इस्तेमाल करना होगा। इससे यूजर्स को काफी प्रोएक्टिव प्रतिक्रिया मिल सकती है।

गूगल जेमिनी एआई के नए अपडेट से ChatGPT को होगी दिक्कत

बता दें कि Google Gemini AI में आया नया फीचर शेड्यूल एक्शन ChatGPT की मुश्किलों में इजाफा कर सकता है। मालूम हो कि ओपनएआई ने हाल ही में चैटजीपीटी में भी कई ऑटोमेशन सुविधाओं को शामिल किया है। मगर गूगल जेमिनी एआई शेड्यूल एक्शन फीचर चैटजीपीटी से काफी अलग है। दरअसल, शेड्यूल एक्शन फीचर पूरी तरह से गूगल इंटरफेस के साथ इंटीग्रेट किया गया है। वहीं, चैटजीपीटी की सभी ऑटोमेशन सुविधाएं अभी भी सिर्फ चैटजीपीटी वेबसाइट तक ही सीमित हैं।

गूगल जेमिनी एआई का अपडेट सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा

टेक कंपनी गूगल का नया शेड्यूल फीचर Google Gemini AI के साथ मिलकर यूजर्स के कई काम आसान करता है। साथ ही यह फीचर जीमेल, कैलेंडर और डॉक्स सर्विस के साथ सीधा इंट्रैक्शन करने का मौका भी देता है। यह फीचर जीमेल समराइज के साथ गूगल की अन्य सर्विस में भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। मालूम हो कि गूगल जेमिनी एआई का शेड्यूल फीचर अभी काफी सीमित है। इस फीचर का लाभ अभी सिर्फ गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को ही मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026