---Advertisement---

Google Gmail: पासवर्ड के साथ सिक्योर ईमेल कैसे भेजे, गोपनीय जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Google Gmail: गूगल जीमेल में एक खास फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप किसी ईमेल को पासवर्ड के साथ सुरक्षित कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 10, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Google Gmail
Follow Us
---Advertisement---

Google Gmail: आसान इंटरनेट की उपलब्धता और डिजिटल युग ने तकनीक के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास किया है। आजकल किसी न किसी काम के लिए गूगल के जीमेल (Gmail) का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप जो भी ईमेल भेजते हैं, उसे कोई भी इंसान आसानी से देख सकता है। मगर कई बार ईमेल में कुछ ऐसी जानकारियां होती हैं, जो काफी संवेदनशील होती हैं। ऐसे में आपको जीमेल के खास फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। जी हां, आपके द्वारा भेजा गया ईमेल केवल वह व्यक्ति ही देख पाएगा।

जीमेल में मिलता है ये कमाल का फीचर

आपके द्वारा भेजे जाने वाले ईमेल को सिर्फ पासवर्ड की सहायता से खोला जा सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा ईमेल एक बार पढ़ने के बाद उसका प्रिंट, डाउनलोड और उस ईमेल को सेव नहीं कर पाएंगे। इस वजह से आपकी जानकारी तरह से सुरक्षित रहेगी। आइए जानते हैं कि आप जीमेल में पासवर्ड के साथ एक सुरक्षित ईमेल कैसे भेज सकते हैं। नीचे देखिए क्या है स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस।

पासवर्ड के साथ सिक्योर ईमेल भेजे

  • सबसे पहले जीमेल ओपन करें। इसके बाद कंपोज ईमेल करें।
  • विंडो के नीचे की तरफ राइट साइड पर गोपनीय मोड चालू करें पर क्लिक करें।
  • अगर ये मोड पहले से ऑन हैं तो इसे एडिट पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको ईमेल एक्सपायर होने की डेट और पासकोड दर्ज करना है।
  • एसएमएस पासकोड चुनने पर रिसीवर को पासकोड एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए मिल जाएगा।
  • जीमेल यूजर इस मेल को बिना पासकोड के ओपन कर सकेगा।
  • जीमेल इस्तेमाल न करने वाले यूजर्स के लिए पासकोड जरूरी होगा।
  • इसके बाद सेव पर क्लिक करके ईमेल भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026