---Advertisement---

Google Pixel 10: ऑन-डिवाइस AI के लिए मिलेगा कस्टम TPU! क्या धांसू खूबियों के साथ iPhone 17 की मार्केट पर कर पाएगा कब्जा? जानें लीक डिटेल्स

Google Pixel 10: आगामी गूगल पिक्सल 10 स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस AI के लिए कस्टम TPU का सपोर्ट मिल सकता है। क्या इसकी धांसू खूबियां iPhone 17 की मार्केट पर कब्जा कर सकती है?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 11:19 पूर्वाह्न

Google Pixel 10
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10: एंड्रॉयड स्मार्टफोन भले ही काफी तेजी से एडवांस हो रहे हैं, मगर अभी भी iPhone के मुकाबले काफी पीछे हैं। आईफोन में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन से काफी बेहतर होते हैं। ऐसे में क्या गूगल पिक्सल 10 अपकमिंग iPhone 17 की मार्केट पर कब्जा कर पाएगा? जी हां, यह तो आप जानते ही होंगे कि इन दिनों आईफोन 17 सीरीज का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, गूगल पिक्सल 10 भी बीते कई दिनों से खबरों में बना हुआ है।

गूगल पिक्सल 10 कर पाएगा iPhone 17 की मार्केट पर कब्जा?

ताजा लीक्स के मुताबिक, आगामी Google Pixel 10 में ऑन-डिवाइस AI फीचर्स के लिए कस्टम TPU का सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि ऑन-डिवाइस AI का मतलब है कि डिवाइस खुद ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के साथ मिलकर काम कर सकता है। इस दौरान डिवाइस अपने हार्डवेयर का इस्तेमाल करता है। इस दौरान डेटा को क्लाउड सर्वर की बजाय डिवाइस पर ही चलाया जाता है। वहीं, कस्टम TPU यानी थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन होता है। TPU एक तरह का लचीला और लंबे समय तक टिकने वाला प्लास्टिक होता है। यह डिवाइस को गिरने के दौरान किसी भी नुकसान से बचाता है। इतनी दमदार खूबियों के साथ यह फोन iPhone 17 की मार्केट पर कब्जा कर सकता है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5 
ओएसएंड्रॉयड 16
रैम-स्टोरेज12GB-512
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी5100mAh
रियर कैमरा64MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा10.5MP

iPhone 17 का बेसब्री से इंतजार

उधर, आईफोन 17 सीरीज इस साल सितंबर में दस्तक दे सकती है। मगर अभी तक इसके कई लीक फीचर्स सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि आईफोन 17 सीरीज में एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स से लैस किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 सीरीज का दाम 89999 रुपये से स्टार्ट हो सकता है। ऐसे में आईफोन फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। आगामी आईफोन 17 सीरीज पर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Google Pixel 10 Price in India

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी गूगल पिक्सल 10 फोन का दाम 60 से 70000 रुपये के करीब रह सकता है। गूगल पिक्सल 10 की इंडिया में कीमत 59999 रुपये से शुरू होने की संभावना है।

Google Pixel 10 launch Date in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 का जून के आखिर में प्री-लॉन्च इवेंट हो सकता है। ऐसे में गूगल पिक्सल 10 की इंडिया में लॉन्च डेट जुलाई 2025 होने की उम्मीद है। मगर अभी तक कुछ भी अंतिम नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026