---Advertisement---

जल्द धमाका कर सकता है Google Pixel 10 Pro XL फ्लैगशिप स्मार्टफोन, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मिलेगा 42MP का फ्रंट सेसर

Google Pixel 10 Pro XL: अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लिस्ट में गूगल कंपनी के धमाकेदार फोन का भी नाम शामिल है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, इस फोन में 42MP का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 17, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Google Pixel 10 Pro XL
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro XL: इस साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी बड़े-बड़े धमाके हो सकते हैं। गूगल कंपनी के फोन सबसे पहले लोगों को दीवाना बना सकते हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल को लेकर इंटरनेट पर काफी सर्च देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं, जिसे जानकर आप खुश हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप पिक्सल फोन के फैन हैं, तो आपको गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल की लेटेस्ट लीक जाननी चाहिए।

Google Pixel 10 Pro XL Launch Date

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Mark Gurman’ ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया है कि गूगल पिक्सल इवेंट आधिकारिक तौर पर 20 अगस्त 2025 को होगा। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि गूगल की तरफ से उन्हें इवेंट का निमंत्रण मिला है। गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल की लॉन्च डेट 20 अगस्त 2025 हो सकती है। फिलहाल गूगल ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Google Pixel 10 Pro XL Price in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल की इंडिया में कीमत 117700 रुपये रहने की उम्मीद है। इसके टॉप वेरिएंट का दाम 120700 रुपये तक जा सकता है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल में धमाल मचाएगा सेल्फी सेंसर

कई लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 10 Pro XL फ्लैगशिप स्मार्टफोन में जबरा कैमरा स्पेक्स मिल सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP का फ्रंट सेसर शामिल किया जा सकता है। वहीं, बैक साइड पर 3 सेंसर आने की चर्चा है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 48MP का टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकल जूम सुविधा के साथ आने की संभावना है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल की लीक खूबियां
प्रोसेसरTensor G5 
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी5200mAh
चार्जर25W
रियर कैमरा50MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा42MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो एक्सएल में मिलेगी 6.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले

वहीं, कई अन्य लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Google Pixel 10 Pro XL स्मार्टफोन में 6.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस से स्क्रीन पर बेहतर अनुभव मिल सकता है। स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी के साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर और 15W का वायरलेस चार्जर मिलने की आशंका है। हालांकि, अभी तक गूगल की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026