---Advertisement---

इन फीचर्स से धाक जमाने को तैयार Google Pixel 7a, रील्स बनाने वाली लड़कियों की आएगी मौज

Google Pixel 7a का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसे मई 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो यह स्मार्टफोन मिड रेंज में आ सकता है जिसके मुताबिक यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 35 हजार रुपए हो सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 25, 2023 12:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 7a की लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। इस स्मार्टफोन को अभी से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इन जानकारियों के सामने आने से लोगों में इसकी लॉन्चिंग की चर्चा भी काफी तेज हो गई है। अगर आप इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी लॉन्चिंग 10 मई 2023 को हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस स्मार्टफोन की कई जानकारियां देने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: TOYOTA की पहली नई LAND CRUISER 300 पहुंची अपने मालिक के घर, लुक देख सेलिब्रिटिज हुए फैन

हो सकता है मिड रेंज स्मार्टफोन

बता दें की कयास लगाए जा रहे हैं कि ये स्मार्टफोन भी Google Pixel 6a की तरह ही मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है जिसे साल 2022 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान समय में इसकी कीमत लगभग 32 हजार रुपए है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस आगामी स्मार्टफोन की कीमत लगभग 35 हजार रुपए हो सकती है। खबरों की मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ ही कई और गैजेट्स भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

लीक हुईं ये जानकारियां

अगर लीक हुई जानकारियों की मानें तो इस स्मार्टफोन में RAM अपग्रेड किया जा सकता है। इसके साथ ही इसका कैमरा डिजाइन पुराने स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग होगा। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की तरह Google Pixel 7a में भी Tensor G2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5W तक की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। खबरों की मानें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसके फीचर्स को लेकर या किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यहां बताए गए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आदि अनुमानित हैं।

अनुमानित फीचर्स

Brand Google Pixel 
ModelGoogle Pixel 7a
Chipset Google Tensor G2
ProcessorOcta Core 2.8 GHz
Display Size6.1 Inches
Display TypeFHD OLED
Refresh Rate90 Hz
Primary Camera64 MP
Front Camera12 MP
Storage8GB/128GB
Operating SystemAndroid 13
Battery 4410 mAh

ये भी पढ़ें: तगड़े प्रोसेसर के साथ भारी छूट पर मिल रहा XIAOMI 12 PRO स्मार्टफोन, देखते ही खरीद लेंगे

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026