---Advertisement---

Google Pixel 8 Series कैमरा लाजवाब और इस AI Effect के आगे सब हैं फेल, जानें डिटेल्स

Google Pixel 8 Series: पिक्सल 8 सीरीज के कैमरा में कुछ ऐसे टूल्स दिए गए हैं। जो फोटोग्राफी के अनुभव को शानदार बना देते हैं। इसके कैमरा में एआई इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 15, 2023 11:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 8 series: गूगल की पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च हुए महज कुछ हफ्ते ही बीते हैं लेकिन इनका क्रेज कुछ ही दिनों के भीतर यूजर्स के दिलो दिमाग पर छा गया है और इसकी वजह भी खास है। इस बार कंपनी ने सीरीज में कई ऐसी उम्दा खूबियां दी हैं जो इसे बाकी ब्रांड्स को फोन से अलग बना देती हैं। इस बार फोटोग्राफी परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है। जिसमें गूगल ने मेगापिक्सल की रेस से अलग हटकर कुछ यूनीक करने की कोशिश की है। इसमें एआई इफेक्ट्स का खासा इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं सीरीज में AI-infused एडिटिंग टूल्स भी दिए गए हैं। जो वाकई कमाल के हैं। यहां कुछ ऐसे टूल्स बताए गए हैं। जो इस सीरीज से फोटो लेने में आपके बहुत काम आएंगे।

Magic Eraser सच में है जादू

यूं तो ये टूल गूगल की तरफ से दो साल पहले लाया गया था लेकिन इस बार इसमें बहुत कुछ बदला गया है। अब इसके काम करने के तौर तरीके बदल गए हैं। दरअसल इस टूल का पिक्चर्स में से गैरजरूरी पार्ट को रिमूव करना, या गैरपसंद चीज को रिमूव करना है। पिक्सल 8 सीरीज में इस टूल को पहले से काफी बेहतर बना दिया गया है। ये अब एकदम परफेक्टली काम करता है।

ऑडियो मैजिक इरेजर

यह टूल काम आता है किसी वीडियो से बिना काम की ऑडियो को रिमूव करने के लिए, इसके जरिये ही कुछ ही सेकंड में वीडियो की ऑडियो क्वालिटी को पहले से बेहतर बनाया जा सकता है।

जूम का ये फीचर है शानदार

कंपनी ने इस बार जूम इनहैंस को लेकर काम किया है। यही वजह है कि इसकी पिक्सल 8 सीरीज में काफी बेहतर जूम क्वालिटी मिलती है। इसमें जेनरेटिव एआई का यूज किया गया है। खास बात है कि अब आप फोटो के किसी भी स्पेसिक पार्ट को जूम करके देख सकते हैं।

मैजिक एडिटर टूल

पिक्सल 8 सीरीज के कैमरा में मिलने वाला ये टूल फोटो में छोटी-छोटी सी चीजों को मिनटों में सही कर देता है। जैसे आपको लाइटिंग एडजस्ट करना है या फिर बैकग्राउंड में कुछ बदलाव करना जैसी चीजें बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इस टूल के परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इसमें जेनरेटिव एआई तकनीक का यूज किया गया है।

Video Boost क्या करता है?

ये फीचर सीरीज में शक्तिशाली प्रोसेसर मिलने के कारण और भी बेहतर हो गया है। इसके जरिये कलर, लाइट, स्टैबलाइजेशन को बेहतर किया जा सकता है। इसके अलावा सीरीज में कॉलिंग फीचर को भी एडवांस कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Leave a Comment