---Advertisement---

Samsung Fold 5 को उसी के फीचर से मात देगा Google Pixel Fold स्मार्टफोन! डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक में क्या होगा खास?

सैमसंग जल्द ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Fold 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी बीच खबरें ये भी हैं कि Google भी Samsung Fold 5 को टक्कर देने के लिए अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 11, 2023 12:53 अपराह्न

Google Pixel Fold
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel Fold: Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। सैमसंग लगभग हर साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करता रहता है। इस साल एक बार फिर Samsung Fold 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच Google ने सैमसंग को टक्कर देने की ठीन ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि Samsung Fold 5 के साथ ही इस साल Google Pixel Fold को भी लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो Google Pixel Fold में भी सैमसंग की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह ये दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे के लिए आफत बन सकते हैं। गूगल पिक्सल के स्मार्टफोन पहले से ही सैमसंग के स्मार्टफोन्स को जबरदस्त टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं Google Pixel Fold में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं?

ये भी पढ़ें: बैटरी और कैमरे में एक दूसरे को टक्कर देते हैं VIVO T1 PRO और VIVO Y56 स्मार्टफोन, देखें क्या हैं अंतर

Google Pixel Fold Specifications

BrandGoogle
ModelGoogle Pixel Fold
Display Size7.6 Inches
Display TypeOLED
Refresh Rate120 Hz
ProcessorOcta Core
ChipsetGoogle Tensor G2
Rear Camera64MP + 12MP + 10MP
Front Camera16MP
Battery4500 mAh

बता दें कि यहां पर दिए गए सभी स्पेसिफिकेशन्स अनुमानित हैं। इस स्मार्टफोन की सटीक जानकारियां इसकी लॉन्चिंग के बाद ही पता चल सकेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि गूगल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में Tensor G2 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। गूगल के इस स्मार्टफोन में सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल की जाने वाली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल इसमें M13 डिस्प्ले मैटेरियर का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें डिस्प्ले के लिए OLED मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है जो डिस्प्ले की कलर एक्यूरेसी और डिस्प्ले के प्रदर्शन को लेकर बेहद खास हो सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से गूगल पिक्सल फोल्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

क्या हो सकती है कीमत?

उम्मीद लगाई जा रही है कि इस स्मार्टपोन की कीमत 1 लाख 45 हजार 690 रुपए हो सकती है। हालांकि यह कीमत कितनी सटीक हो सकती हैं इसकी जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे पेट्रोल बाइक! Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक मचा रही है तहलका, शानदार हैं इसके फीचर्स

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026