---Advertisement---

Elon Musk ने भारतीयों को दिया Grok AI Chatbot का तोहफा, नए फीचर के लिए पूरी करनी होगी ये बड़ी शर्त

Grok AI Chatbot: एलन मस्क ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर जारी कर दिया है। इससे भारतीयों को क्या फायदा होगा

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 14, 2023 2:28 अपराह्न

Grok AI Chatbot
Follow Us
---Advertisement---

Grok AI Chatbot: दुनिया के सबसे मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक एक्स (ट्विटर) पर एक नया फीचर आ गया है। जी हां, एक बार फिर एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने एक नया अपडेट दिया है। दरअसल अब एक्स पर एआई चैटबॉट ग्रोक (AI Chatbot Grok) का सपोर्ट जारी कर दिया है।

Grok AI Chatbot भारत में हुआ रोलआउट

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी XAI ने भारत सहित दुनिया के 46 देशों के लिए AI chatbot Grok को रोलआउट कर दिया है। इसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और मलेशिया आदि देश शामिल हैं।

Grok AI Chatbot के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

एलन मस्क ने एक्स के नए फीचर एआई चैटबॉट ग्रोक का उपयोग करने के लिए कुछ शर्ते भी रखी हैं। इस नए फीचर का वहीं, लोग इस्तेमाल कर पाएंगे, जो प्रीमियम यूजर्स की श्रेणी में आते हैं और हर महीने एक्स को शुल्क देते हैं। ऐसे में अगर आप एक्स के पेड मेंबर बनना चाहते हैं तो आपको हर महीने वेब स्पोर्ट के लिए 1300 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, मोबाइल ऐप्स के लिए हर महीने 2150 रुपये का भुगतान करना होगा।

Grok AI Chatbot का इनसे होगा मुकाबला

वहीं, दावा किया जा रहा है कि एक्स का ये एआई चैटबॉट ग्रोक ओपनएआई के एआई चैटजीपीटी को कड़ी टक्कर देगा। साथ ही गूगल के एआई बार्ड को भी इससे अच्छा मुकाबला मिलेगा। एआई चैटबॉट ग्रोक एक्स प्लेटफॉर्म की शुरुआत के समय तक के सभी सवालों के जवाब दे पाएगा। बताया जा रहा है कि ग्रोक सवालों के जवाब देने के लिए चैटजीपीटी, बार्ड और विकिपिडिया से भी जानकारी लेता है। ऐसे में यूजर्स को बेहतर जवाब मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026