---Advertisement---

Honor 90 5G स्मार्टफोन 200MP कैमरे के साथ मचा सकता है तहलका, लॉन्च से पहले जान लें खास डिटेल

Honor 90 5G: चीन की फोन कंपनी ऑनर एक बार फिर इंडियन मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है। ऑनर 90 5जी फोन में 200एमपी का कैमरा दिया जा सकता है। ये फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 5, 2023 3:56 अपराह्न

Honor 90 5G
Follow Us
---Advertisement---

Honor 90 5G: चीन की फेमस स्मार्टफोन कंपनी ऑनर अपने दमदार फोन के लिए जानी जाती है। बीते काफी समय से ऑनर ने भारतीय बाजार से अपनी दूरी बना रखी है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि ऑनर एक बार फिर से इंडियन मार्केट में वापसी को तैयार है। खबरों में बताया जा रहा है कि ऑनर 90 5जी (Honor 90 5G) स्मार्टफोन के साथ कंपनी इंडियन बाजार में कमबैक करेगी। ऐसे में इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके खास फीचर्स लीक हो गए हैं। आप भी जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Honor 90 5G में मिलेगा 200MP का मेन कैमरा

दरअसल दावा किया जा रहा है कि ऑनर कंपनी अपने अपकमिंग फोन Honor 90 5G को दमदार खूबियों के साथ लाने की तैयारी कर रही है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। ऑनर के इस नए फोन में 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलने का दावा किया जा रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मिल सकती है। फोन को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 66वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

फीचर्सHonor 90 5G
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 1
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा200MP + 12MP + 2MP
सेल्फी कैमरा50MP

Honor 90 5G की संभावित कीमत

ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा। वहीं, फोन के बैक पैनल पर 200MP + 12MP + 2MP का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिलने का दावा किया जा रहा है। कंपनी इस फोन को 30 से 40 हजार के बीच की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस फोन को सितंबर अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026