---Advertisement---

Honor 90 स्मार्टफोन ने 200MP कैमरे के साथ की जबरदस्त एंट्री, इस दिन से Amazon पर शुरू होगी सेल

Honor 90: चीन की फोन कंपनी ऑनर ने अपने नए फोन के साथ भारत में एंट्री कर ली है। ऑनर 90 फोन में एक से बढ़कर एक धांसू खूबियां दी गई है। जानें क्या है इसकी कीमत और सारी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 3:10 अपराह्न

Honor 90
Follow Us
---Advertisement---

Honor 90: चीन की मशहूर फोन कंपनी ऑनर ने इंडिया में शानदार वापसी की है। कंपनी ने अपने नए फोन ऑनर 90 (Honor 90) में धांसू फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि ऑनर ने लगभग तीन साल बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को मिड रेंज के साथ उतारा है। कंपनी ने इस फोन में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फीचर्स दिए हैं। जानें क्या है इसकी खूबियां और कीमत।

Honor 90 में दी गई है कई खास खूबियां

Honor 90 फोन में 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसमें OLED डिस्प्ले के साथ ऑल कर्व्ड डिजाइन दिया है। कंपनी ने इसमें 1200 x 2664 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया है। ये डिवाइस 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट दी है, जो कि ताकतवर रेंज के साथ आती है। इस फोन को एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ उतारा गया है। इस फोन को चलाने के लिए इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 66वाट का फास्ट चार्जर दिया है।

Honor 90 के फीचर्स

ऑनर ने इस फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रावाइट कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है। फोन के फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को Diamond Silver, Emerald Green और Midnight Black कलर के साथ लाया गया है।

फीचर्सHonor 90
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 1
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा200MP+12MP+2MP
सेल्फी कैमरा50MP

Honor 90 की कीमत और सेल की तारीख

इस फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 37999 रुपये हैं। वहीं, इसके 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 39999 रुपये है। इस फोन की पहली सेल 18 सितंबर 2023 से अमेजॉन शॉपिंग साइट पर 12 बजे शुरू होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026