---Advertisement---

Honor 90 vs iQOO Neo 7 Pro: किस मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलता है बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बढ़िया कैमरा, यहां देखें अंतर

Honor 90 vs iQOO Neo 7 Pro: अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो एक बार ऑनर 90 और आईक्यूओओ नियो 7 प्रो स्मार्टफोन के बीच अंतर को जान लीजिए। इससे आपको नया मोबाइल में काफी आसानी हो जाएगी। जानें क्या है इनके खास फीचर्स।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 27, 2023 6:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honor 90 vs iQOO Neo 7 Pro: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों कई देसी और विदेशी कंपनियां अपने नए मोबाइल लाने की तैयारी कर रही हैं। बाजार में इतने सारे ऑप्शन होने के बाद अक्सर समझ नहीं आता है कि कौन सा फोन खरीदना सही रहेगा। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में दो स्मार्टफोन ऑनर 90 और आईक्यूओओ नियो 7 प्रो (Honor 90 vs iQOO Neo 7 Pro) के फीचर्स के बीच अंतर करेंगे। इससे आपको नया फोन खरीदने में आसानी हो सकती है।  

Honor 90 स्मार्टफोन की खासियत

चीन की फोन कंपनी ऑनर ने हाल ही में इस फोन को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन में 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। ­­इस डिवाइस में एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट और 120hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। कंपनी ने इसे चलाने के लिए 5000mah की बैटरी और 66वाट का फास्ट चार्जर दिया है। फोन के बैक पैनल पर 200MP के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। मोबाइल में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है।

iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स

आईक्यूओओ कंपनी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दी गई है। इसमें 6.78 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 120वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। कंपनी ने फोन के रियर साइड पर 50MP का मेन कैमरा और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है।

फीचर्सHonor 90iQOO Neo 7 Pro
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 1Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
स्क्रीन6.7 इंच6.78 इंच
बैटरी5000mah5000mah
रियर कैमरा200 MP + 12 MP + 2 MP50 MP + 8 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा50 MP16 MP

इस बात का ध्यान रहे कि यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले एक बार अपने बजट का ध्यान जरूर रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Leave a Comment