---Advertisement---

Deepfake को Elon Musk का Image Matching Feature कैसे देगा मात? यहां जानें

Image Matching Feature on X: डीपफेक को रोकने के लिए एलन मस्क एक खास फीचर लेकर आए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2024 11:02 पूर्वाह्न

Image Matching Feature
Follow Us
---Advertisement---

Image Matching Feature on X: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान कर दिया है। यही वजह है कि, अब बड़े से बड़े क्रिएटिव काम चंद मिनटों में हो जाते हैं। इसके साथ ही कुछ भी लिखना या कोई नया वीडियो बनाना बहुत ही आसान हो गया है। लेकिन AI ने लोगों की जिंदगी जितनी ज्यादा आसान की है। उतनी ही बड़ी चुनौतियों को भी खड़ा कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से देश और दुनिया के लिए Deepfake AI से बने फोटो और वीडियो लोगों के लिए चुनौती बने हुए हैं। क्योंकि ये AI इतनी रियल फोटो-वीडियो या फिर आवाज बनाता है। जिसे पहचान पाना मुश्किल हो चुका है। डीपफेक के शिकार भारत में भी कई बड़ी हस्तियां हो चुकी हैं। यही वजह है कि, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस चुनौती के बारे में लोगों को चेतावनी दे चुके हैं। फिलहाल डीपफेक का कोई तोड़ देश तो क्या दुनिया में नहीं है।

Elon Musk लेकर आए Image Matching Feature

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिरे जाने वाले एक्स और टेस्ला के मालिक Elon Musk ने एक्स पर एक नया फीचर निकाया है। जिससे कुछ हद तक एक्स पर डीपफेक के बढ़ते प्रकोप को रोका जा सकता है। इस नए फीचर का नाम Image Matching Feature है। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने एक्स पर दी है। जिसमें उन्होंने लिखा, “इससे डीपफेक और शैलोफेक को हराने में मदद मिलेगी।”

इसके साथ ही एलन मस्क ने एक कम्युनिटी नोट्स भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है ” इमेज मैचिंग अब 30% से अधिक सेम दिखने वाले पोस्ट पर नोट दिखाएगा”।

Image Matching Feature कैसे करता है काम?

Image Matching Feature के आने से काफी हद तक फेक फोटोज पर लगाम लग सकेगी। एक्स का ये अपडेट फर्जी फोटोज की पहचान करेगा। ये अपडेट शैलोफेक (Shallowfakes) पर पर भी नजर रखेगा। इस अपडेट में उन फोटोज-वीडियो और पोस्ट पर नोट्स दिखेंगे जो कि, 30 फीसदी या इससे ज्यादा एक दूसरे से मिलते जुलते होंगे। इस तरह इन फेक पोस्ट की जानकारी एक्स पर मिल सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News