---Advertisement---

iPhone 15 को ऐसे किया चार्ज तो सब कुछ हो जाएगा बर्बाद! भूलकर भी न करें ये गलतियां

iPhone 15: एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी चर्चित सीरीज आईफोन 15 को पेश किया था। इसमें कंपनी की तरफ से कई सारे ऐसे बदलाव किए गए हैं जिनकी वजह से यूजर्स को काफी फायदा मिला है। जैसे इसमें लाइटनिंग पोर्ट को रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट चार्जिंग के लिए प्रदान किया गया है। हालांकि, ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 30, 2023 9:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी चर्चित सीरीज आईफोन 15 को पेश किया था। इसमें कंपनी की तरफ से कई सारे ऐसे बदलाव किए गए हैं जिनकी वजह से यूजर्स को काफी फायदा मिला है। जैसे इसमें लाइटनिंग पोर्ट को रिप्लेस करके यूएसबी पोर्ट चार्जिंग के लिए प्रदान किया गया है। हालांकि, अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस सीरीज में ओवरहीटिंग की समस्या देखने को मिल रही है। इससे जुड़े कुछ वीडियोज़ भी इंटरनेट पर आ रहे हैं। हम यहां बताने वाले हैं कि आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) को चार्ज करते वक्त आपको क्या गलती भूलकर भी नहीं करनी है।

एप्पल की यूजर्स को चेतावनी?

इन दिनों कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूएसबी सी टाइप की वजह से इस सीरीज में फोन के ओवरहीट होने की प्रोब्लम्स आ रही हैं। कई सारे ऐसे वीडियोज भी इन दिनों चर्चा में जिनमें यूजर्स की तरफ से कहा जा है कि डिवाइस को किसी दूसरे फोन के यूएसबी चार्जर से चार्ज किया जा रहा है तो उसमें हीटिंग की समस्या देखने को मिल रही है। दरअसल, पोर्ट बदल जाने के कारण यूजर्स को लग रहा है कि आईफोन को अब किसी केबल से चार्ज किया जा सकता है लेकिन असल में ऐसा करना आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। इसलिए आपको भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी है।

एंड्रॉइड के साथ आने वाली यूएसबी न करें यूज

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल ने एंड्रॉइड के साथ आने वाली यूएसबी केबल से आईफोन को चार्ज न करने की सलाह दी है और इसकी वजह को भी एप्पल के स्टोर कर्मचारियों की ओर से यूजर्स को समझाया गया है। इनके मुताबिक अगर आप आईफोन को एंड्रॉइड के साथ आने वाली केवल से चार्ज करते हैं तो आपका फोन गर्म हो सकता है। दोनों ही केबल के कनेक्टर के बीच थोड़ा अंतर है। जिसकी वजह से इन दोनों केबल को एक ही तरह की नहीं माना जा सकता है।

सीरीज के तहत पेश किए गए ये मॉडल

एप्पल की लेटेस्ट सीरीज में कंपनी की तरफ से चार मॉडल्स को मार्केट में उतारा गया है। जिनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के टॉप मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। जबकि डायनामिक आइसलैंड चारों ही फोन्स में मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5x 5G

मार्च 17, 2026

Xiaomi 17

मार्च 17, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मार्च 17, 2026

iPhone 18 Pro Max

मार्च 17, 2026

AI Tools

मार्च 16, 2026

iPhone Air

मार्च 16, 2026

Leave a Comment