---Advertisement---

Nora Fatehi:’बॉलीवुड ने अश्लीलता की हदें पार..’ नोरा-संजय दत्त के शर्मनाक गाने पर कंगना रनौत का रिएक्शन वायरल, जानें क्या बोली?

Nora Fatehi: नोरा फतेही और संजय दत्त का "सरके चुनर तेरी सरके" गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। ये बेहद अश्लील गाना था जिसके कारण विवाद बढ़ गया। इस मामले पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2026 4:04 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: संजय दत्त और नोहा फतेही की कन्नड़ फिल्म ‘KD: द डेविल’ के गाने “सरके चुनर तेरी सरके” की अश्लीलता ने मीडिया से लेकर सोशल मीडिया हिला दिया है। इस गाने के लिरिक्स इतने ज्यादा गंदे हैं कि, इसका हिन्दी वर्जन यूट्यूब से डिलीट करना पड़ा है। डबल मीनिंग के नाम पर जिस तरह से मेकर्स ने हदें पार की हैं वो लोगों के गले नहीं उतर रही है। लोग सवाल कर रहे है कि, नोरा फतेही और संजय दत्त जैसे सितारों को आखिर इतना गंदा गाना करने की जरुरत ही क्या आन पड़ी है?  “सरके चुनर तेरी सरके” गाने पर बीजेपी की मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन आया है।  जिसमें वो बॉलीवुड को जमकर लताड़ लगा रही हैं।

Nora Fatehi और संजय दत्त के “सरके चुनर तेरी सरके” गाने पर फूटा कंगना रमौत का गुस्सा

नोरा फतेही और  संजय दत्त के “सरके चुनर तेरी सरके” आइटम नंबर  की अश्लीलता पर  बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, ‘बॉलीवुड ने ‘अश्लीलता, हथकंडे और अटेंशन पाने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी हैं’ ।

कंगना ने आगे कहा है कि, कंगना ने इस तरह के अश्लील और अपमानजनक प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए बॉलीवुड पर “कड़ी लगाम” लगाने और सख्त नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि, इस तरह के अश्लील गाने हम बचपन से सुनते आए हैं। लsकिन अब बॉलीवुड पर लगाम लगानी होगी।  एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ये बयान ANI को दिए इंटरव्यू में दिया है।

विवादित “सरके चुनर तेरी सरके” गाने का सिर्फ  हिन्दी वर्जन यूट्यूब से डिलीट

आपको बता दें, कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” का सिर्फ हिन्दी वर्जन ही यूट्यूब से हटाया गया है। ये अभी भी तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषा में मौजूद है। ये गाना डबल मीनिंग है और अत्याधिक अश्लील है। वहीं, इसे लिखने वाले राइटर रकीब आलम का कहना है कि, ये उनके द्वारा नहीं लिखा गया है। फिल्म के मेकर्स ने  उनसे कन्नड़ वर्जन ‘वर्ड-टू-वर्ड’ का ट्रांसलेशन करने को बोला था। जैसे प्रोडयूसर ने कहा वैसे ही उन्होंने किया है। हांलकि वो कह चुके थे कि, संसेर इसे पास नहीं करेगा, फिर भी मेकर्स नहीं माने।

कन्नड़ ‘KD: द डेविल’ फिल्म 30 अप्रैल को हो रही रिलीज

आपको बता दें, “सरके चुनर तेरी सरके”  साउथ फिल्म ‘KD: द डेविल’ का गाना है। ये मूवी 30 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है। इसमें संजय दत्त के साथ शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे बॉलीवुड सितारे दिखेंगे। वहीं, अन्य साउथ सिनेमा के बड़े नाम है। ये मूवी कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज हो रहा है। ये एक एक्शन क्राइम ड्रामा है। जो कि, अंडरवर्ल्ड की गैंग वॉर के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसके डायरेक्टर का नाम प्रेम है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Goiter

जून 24, 2026

Vitamin D

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

Viral Video

जून 24, 2026