---Advertisement---

India AI Impact Summit 2026: खेती से लेकर नौकरी तक, एआई भारत के लिए साबित होगा गेमचेंजर! जानें सबकुछ

India AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में शुरू हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया के कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष पहुंचे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2026 12:57 अपराह्न

India AI Impact Summit 2026
Follow Us
---Advertisement---

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया के कई देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के साथ, बड़े-बड़े 60 देशों के मंत्री, उप-मंत्री शामिल है। इसके साथ ही दुनियाभर के 500 से अधिक एआई दिग्गज, करीब 100 सीईओ व संस्थापक, 150 शिक्षाविद के अलावा शोधकर्ता और 400 प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ), उपाध्यक्ष और फिलॉन्थ्रॉफी कार्य करने वाले व्यक्ति शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया और औपचारिक उद्घाटन में पीएम मोदी ने संबोधित किया। माना जा रहा है कि भारत में एआई खेती, रोजगार, शिक्षा के साथ कई क्षेत्रों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

India AI Impact Summit 2026 भारत के साबित होगा गेमचेंजर

दुनियाभर के कई दिग्गजों का मानना है कि एआई भारत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। एआई की मदद से भारत दुनिया के लिए एक मिसाल साबित होने जा रहा है। बता दें कि इस ग्लोबल समिट में गूगल, OpenAI, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एंथ्रोपिक, AMD जैसी दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां अपने AI मॉडल्स को शो-केस कर रही हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने एआई समिट में बोलते हुए कहा कि मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग पॉइंट आता है और वो टर्निंग पॉइंट सभ्यता की दिशा रिसेट करता है. वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है। सोचने, समझने और काम करने के परिणाम बदलते हैं।

खेती के लिए एआई कैसे साबित होने जा रहा है गेमचेंजर

बता चले कि एआई समिट 2026 किसानों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इस AI टूल की मदद से किसान अपनी फसलों की बीमारियों का पता लगाकर उनसे छुटकारा पाने के उपाय जान सकेंगे। इसके अलावा –

  • स्मार्ट फसल मॉनिटरिंग – ड्रोन, सैटेलाइट और एआई आधारित सेंसर की मदद से किसान खेत की रियल-टाइम निगरानी कर सकते हैं। जिसमे – फसल की सेहत, मिट्टी की नमी, पोषक तत्वों की कमी की पता लगा सकेंगे। माना जा रहा है कि इससे नुकसान कम और पैदावार ज्यादा होने की उम्मीद है।
  • सटीक मौसम पूर्वानुमान – एआई मॉडल लोकल डेटा के आधार पर सटीक मौसम भविष्यवाणी करते है, जिसमे – कब बुवाई करें, कब सिंचाई करें, कब कीटनाशक डालें समेत अन्य गतिविधिया शामिल है।
  • बाजार मूल्य और मांग का विश्लेषण – बता दें कि एआई यह अनुमान लगाने में मदद करेगा कि किसी फसल की मांग ज्यादा है। किसी मंडी में बेहतर दाम मिलेंगे।

रोजगार ते क्षेत्र में भी एआई करेगा कमाल

एक्सपर्ट का मानना है की रोजगार के क्षेत्र में भी एआई एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। माना दा रहा है कि हर क्षेत्र में एआई रोजगार के नए अवसर पैदा करने जा रहा है। माना जा रहा है कि AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट, AI एथिक्स स्पेशलिस्ट, प्रॉम्प्ट इंजीनियर जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा बैंकिंग में ऑटोमेटेड कस्टमर सर्विस, हेल्थकेयर में डायग्नोस्टिक टूल, मैन्युफैक्चरिंग में स्मार्ट रोबोटिक्स जैसे नए अवर पैदा होंगे।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026