---Advertisement---

लॉन्च हुआ Infinix INBook Y1 Plus Neo लैपटॉप, 21 हजार रुपए में मिलेंगे ये तगड़े स्पेसिफिकेशन

Infinix ने अपना नया Laptop INBook Y1 Plus Neo लैपटॉप लॉन्च किया है और इस लैपटॉप की कीमत काफी कम होने के साथ इसमें ढ़ेर सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 20, 2023 2:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Infinix INBook Y1 Plus Neo: Infinix ने बुधवार यानी 19 अप्रैल 2023 को कम कीमत में अपना नया Laptop INBook Y1 Plus Neo लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन भी दी गई है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 82 फीसदी है जिसके चलते इसमें अल्ट्रा-नैरो बैजेल्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें पावर देने के लिए 45W की फास्ट टार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस लैपटॉप से हीट को कम करने के लिए इसमें आइस स्ट्रॉम कूलिंग सिस्टम भी लगाया है, जिससे इस लैपटॉप की परफॉर्मेंस और भी ज्यादा एन्हांस हो जाती है। तो देखिए कि क्या कुछ खास स्पेसिफिकेशन इस लैपटॉप में दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: रेंज से लेकर बैटरी तक में Bounce Infinity और Okinawa Praise Pro में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है ज्यादा धाकड़, यहां देखें कंपैरिजन

Infinix INBook Y1 Plus Neo की स्पेसिफिकेशन

Infinix INBook Y1 Plus Neo लैपटॉप में OS के तौर पर Window 11 Home दी गई है और इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए Celerion N5100 Quad Core चिपसैट के साथ में Intel के UHD ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इस लैपटॉप में 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली 15.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ V5.1, 2.4G और 5G बैंड Wi-Fi के साथ में USB Type-C और दो USB 3.0 पोर्ट्स दिए गए हैं।

LaptopInfinix INBook Y1 Plus Neo
Display15.6 LCD
ProcessorCelerion N5100
Ram8GB
Storage256GB & 512GB SSD
Battery40Wh
Charging45W

 

Infinix INBook Y1 Plus Neo की स्टोरेज और बैटरी

Infinix INBook Y1 Plus Neo लैपटॉप में 8GB LPDDR4X Ram के साथ में 256GB/512GB का इंटरनल SSD स्टोरेज मिलता है। वहीं लैपटॉप को पावर देने के लिए 40Wh की बैटरी जो कि 45W के PD टाइप सी फास्ट चार्ज के साथ आती है। इसकी बैटेरी को फुल चार्ज करने पर आप 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 8 घंटे की वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं। इस लैपटॉप की बैटरी 60 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Infinix INBook Y1 Plus Neo की कीमत

Infinix INBook Y1 Plus Neo लैपटॉप दो स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जिसमें 8GB Ram+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 20990 रुपये मे खरीदा जा सकता है। तो वहीं इसके 8GB Ram और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22990 रुपये है। इस लैपटॉप को Grey, Silver और Blue कलर ऑप्शन में ले सकते हैं और इसकी पहली सेल 26 अप्रैल 2023 से Flipkart पर शुरू होगी।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026