---Advertisement---

6.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और 5000mah की बैटरी लाइफ के साथ इस दिन लॉन्च होगा Infinix Smart 7 HD फोन, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Infinix Smart 7 HD: इंफिनिक्स अपना नया फोन जल्द ही पेश कर सकता है। इस फोन के कई फीचर्स मार्केट में चर्चा बटोर रहे हैं। आप भी जानिए फुल डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 19, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Infinix Smart 7 HD
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Smart 7 HD: अमेरिका की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इंफिनिक्स अपने मोबाइल में गजब की खूबियों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती है। ऐसे में स्मार्टफोन की मार्केट में अपनी धाक जमाने के बाद अब इंफिनिक्स अपने नए मॉडलों पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे में खबर है कि कंपनी जल्द ही अपना एक लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ऐसे में Infinix Smart 7 HD Smartphone की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है।

Infinix Smart 7 HD के संभावित फीचर्स

मॉडलInfinix Smart 7 HD
प्रोसेसरUnisoc SC9863A1
बैटरी5000mah
डिस्प्ले6.6 इंच
रियर कैमरा13MP+2MP
फ्रंट कैमरा5MP
ओएसएंड्राइड 12

 

Infinix Smart 7 HD Smartphone में जबरा स्पेसिफिकेशन दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस फोन में Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन में 1612×720 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया जा सकता है। इंफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को एक बेहतर रेंज के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

Infinix Smart 7 HD की लीक जानकारी

दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में 5000mah  की दमदार बैटरी दे सकती है। वहीं, इस फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 3GB की वर्चुअल रैम भी मिल सकती है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन एंड्राइड वर्जन 12 पर काम कर सकता है। वहीं, खबरों के अनुसार, इस फोन को Infinix Smart 7 का लाइट वर्जन माना जा रहा है। इस तरह से Infinix Smart 7 HD में वहीं फीचर्स होंगे।

Infinix Smart 7 HD का कैमरा सेटअप

Infinix Smart 7 HD के कैमरे सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल में 13MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें फ्लैश लाइट भी मिल सकती है। वहीं, इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिल सकता है। सेल्फी कैमरे के साथ एक नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है।

इन्फिनिक्स के इस लेटेस्ट फोन को भारत में 28 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत 7000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026