---Advertisement---

6000 से कम कीमत पर लॉन्च हुआ Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन, स्टोरेज और बैटरी को देख खरीदने का करेगा मन

आज यानी 28 अप्रेल 2023 को Infinix ने अपना नया Smart 7 HD स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है और यह एक सबसे सस्ता एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इसकी स्पेशल कीमत 5399 रुपये बताई गई है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 28, 2023 1:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Infinix Smart 7 HD: आज यानी 28 अप्रेल 2023 को इंडियन टेक मार्केट में Infinix ने अपना नया Smart 7 HD स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक सबसे सस्ता एंट्री लेवल स्मार्टफोन है और इसमें Octa core कोर प्रोसेसर के साथ 4GB रैम+64GB स्टोरेज मिल रहा है। इस स्टोरेज को 2 TB एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 5000Mah की बैटरी और 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन 6 हजार रूपये से कम कीमत पर लॉन्च किया गया है। तो आइए इस फोन की स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक के बारे में सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें: बाहर की गर्मी से हो चुके हैं परेशान तो आज ही लाएं ये छोटू सा Folding Fan, पसीने की पल में कर देगा छुट्टी

Infinix Smart 7 HD की स्पेसिफिकेशन

Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए 1.6 GHz + 1.2 GHz का ऑक्ट कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले और पावर देने के लिए 5000Mah की बैटरी दी गई है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसे 8MP के रियर मेन और 0.3MP के सेकेंडरी रियर कैमरे से लैस किया गया है, तो वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 2GB फिजिकल और 2GB वर्चुअल रैम आती है और 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

SmartphoneInfinix Smart 7 HD
Display6.6 inches IPS LCD, 500 nits
ProcessorUnisoc SC9863A
MAIN CAMERA Dual13 MP, AF
0.3 MP, (depth)
SELFIE CAMERA Single5 MP
BATTERYLi-Po 5000 mAh, non-removable
Charging10W wired
NETWORKGSM / HSPA / LTE
SensorsFingerprint (rear-mounted), accelerometer, proximity

Infinix Smart 7 HD की कीमत

Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन को स्पेशल प्राइस पर 5399 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसकी कीमत 5999 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस को Silk Blue, Green Apple, Ink Black और Jade White जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की पहली सेल Flipkart पर आने वाली 4 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को 5333 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026