---Advertisement---

Infinix इन खूबियों के साथ जल्द ही लॉन्च करेगी Hot 30i स्मार्टफोन और Y1 Plus Neo लैपटॉप, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा बहुत कुछ

इनफिनिक्स जल्दी ही भारतीय टेक मार्केट में अपना नया Hot 30i स्मार्टफोन और Y1 Plus Neo लैपटॉप लॉन्च करेगी। इन दोनों गैजेट्स के बारे में इनफिनिक्स इंडिया ने प्रैस रिलीज कर जानकारी दी। “कंपनी का लक्ष्य भारतीय टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपड़ेट करना है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 6, 2023 6:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Infinix Upcoming Smartphone & Laptop: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स जल्दी ही भारतीय टेक मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसको लेकर इनफिनिक्स इंडिया ने जानकारी देते हुए कहा है कि “कंपनी का लक्ष्य भारतीय टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपड़ेट करना है। इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी अपना नया Infinix Hot 30i स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करेगी। इसके साथ ही इनफिनिक्स अपना एक नया लैपटॉप Infinix Y1 Plus Neo को भी भारतीय बाजार में उतारेगी। तो आइये जानते हैं इन दोनों अपकिमंग स्मार्टफोन और लैपटॉप के बारे में सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: 10000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले इन स्मार्टफोन को महज 1000 रुपये में खरीदने का शानदार मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

Infinix Hot 30i में मिल सकते हैं ये संभावित स्पेसिफिकेशन

ProcessorMediaTek Helio G37
Transmission6.6 inches
Rear camera50 MP + 2 MP
Selfie camera8 MP
Battery5000 mAh

 

बता दें कि प्रैस रिलीज के जरिए से कंपनी ने अपने इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है। Infinix Hot 30i एक एंट्री लेवल सेगमेंट वाला स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.6 inch का HD+ रेजोल्यूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। फोटो के लिए इसमें LED Flash लाइट के साथ 50MP का प्राइमेरी कैमरा सेटअप और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मिल सकता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन में Helio G37 soc पर बेस्ड होगा। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी और 18W का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Infinix Y1 Plus Neo लैपटॉप

वहीं इनफिनिक्स के लैपटॉप वाई1 प्लस नियो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका वज़न लाइटवेट होगा जिससे इस लैपटॉप की पोर्टेबिलिटी भी आसान होगी। इसमें कई शानदार फीचर्स भी दिए जाएंगे। कंपनी ने अभी तक इस नए लैपटॉप को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स व लॉन्च डेट को लेकर कंपनी के अनाउंसमेंट का इंतजार बाकी है।

ये भी पढ़ें: Fake Identity: इस तरह से नहीं खरीद पाएंगे सिम, वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर दी फर्जी पहचान तो होगी जेल

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026