---Advertisement---

iPhone 15 Pro इन लीक फीचर्स से क्या करेगा सबकी हालत खराब? लॉन्च से पहले फैंस की बढ़ी धड़कने

iPhone 15 Pro फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जिनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। जिन्हें देखने के बाद अब यूजर्स को इसकी लॉन्चिग का बेसब्री से इंतजार है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 3, 2023 11:25 पूर्वाह्न

iPhone 15 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro: एप्पल अपनी मोस्ट अवेटेड सीरिज iPhone 15 Series  को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली इवेंट में लॉन्च कर सकता है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं ये भी लीक खबरें सामने आ रही हैं कि, इस सीरिज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Ultra या फिर iPhone 15 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।लेकिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इस सीरिज को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

iPhone 15 Pro में हो सकती हैं ये खासियतें

इस बीच खबर आयी है कि, इस खास सीरिज में आने वाला iPhone 15 Pro फोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आ सकता है। जिसमें USB-C port, A17 Bionic chip, titanium frame जैसी खासियत हो सकती है।खबरों की मानें तो इस फोन में universal charging standard मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके साथ ही USB 3.2 or Thunderbolt 3, lightning port जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। जो कि, काफी अलग और खास साबित हो सकते हैं। इसके लुक की बात करें तो iPhone 15 Pro की बॉडी के चारों तरफ पतले बेजल मिल सकते हैं। वहीं कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की भई बात कही जा रही है।

iPhone 15 Pro के संभावित लीक फीचर्स

Phone 15 Pro में मिलने वाला टाइटेनियम फ्रेम पहले के मुकाबले ज्यादा फिनिशिंग के साथ आ सकता है। इस फोन में अल्ट्रा वॉच की तरह ही कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।अन्य फीचर्स की अगर बात करें तो ये फोन Ring/Silent, Do Not Disturb, Flashlight, Low Power Mode जैसे फीचर्स से लौस हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने  iPhone 15 Series के मॉडल, फीचर, कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी एलान नहीं किया है। लॉन्चिग से पहले लीक खबरें चल रही हैं। इस सीरिज में असल में यूजर्स को क्या मिलता है। इसका पता को इस सीरिज के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026