---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max को कम प्राइस पर खरीदने का ये है स्पेशल तरीका, हो सकती है हजारों की सेविंग

iPhone 15 Pro Max: आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत भारत में अधिक है। ऐसे में इसे कम दाम पर खरीदना चाहते हैं तो आपको एक काम करना होगा। इसके बाद आपके हजारों रुपये बचेंगे, साथ ही विदेश की सैर भी हो जाएगी। जानें क्या है पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 12:12 अपराह्न

iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: एप्पल ने अपने वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया है। इस नई सीरीज में चार मॉडलों को उतारा गया है। इसमें सबसे टॉप वेरिएंट है आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max)। भारत में इसके 1TB वेरिएंट की कीमत 199900 रुपये है। आईफोन 15 सीरीज की कीमत जानकर कई लोगों को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की इच्छा रखते हैं, मगर इसकी हाई-फाई कीमत जानकर परेशान हो गए हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक खास जानकारी लेकर आए हैं। जानें क्या है पूरी डिटेल।

भारत में iPhone 15 Pro Max की कीमत अधिक

आईफोन 15 प्रो मैक्स को भारत में काफी अधिक कीमत पर लॉन्च किया गया है। मगर इसे अन्य देशों से कम दाम पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको इंडिया से बाहर जाना होगा। ऐसे में आप विदेश भी घूम सकते हैं और कम दाम पर आईफोन भी खरीद सकते हैं। आईफोन खरीदने पर आपके पैसे बचेंगे साथ ही आपकी एक शानदार विदेशी ट्रिप भी हो जाएगी।

यहां से सस्ते में खरीदें आईफोन और करें विदेश सैर

अगर आपको इंडिया में महंगा आईफोन नहीं खरीदना है तो आपको विदेश जाना होगा। जी हां, आप अमेरिका, दुबई, यूएई, थाईलैंड और हांगकांग जाकर आईफोन को कम कीमत पर अपना बना सकते हैं। भारत में आईफोन 15 प्रो मैक्स 1TB वेरिएंट की कीमत 199900 रुपये है। दुबई में इसकी कीमत 153543 रुपये है। इस तरह से आपको सीधे तौर पर 46000 रुपये की बचत हो सकती है। ऐसे में अगर आप मेक माए ट्रिप से दिल्ली से दुबई जाते हैं तो आपको फ्लाइट के 10000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, दिल्ली से थाईलैंड जाने पर भी आपको 10000 रुपये फ्लाइट के देने होंगे। इस तरह से आप आईफोन 15 प्रो मैक्स को कम दाम पर खरीद सकते हैं। साथ ही विदेश की सैर भी कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

यहां पर आपको एक बात का ध्यान रखना है कि विदेश से आईफोन खरीदने पर हो सकता है कि उस फोन के कुछ फीचर भारत में काम न करें। साथ ही आपको फोन की वारंटी को लेकर भी परेशानी हो सकती है। दुबई, थाईलैंड या फिर हांगकांड से खरीदा गया फोन वहां के हिसाब से तैयार किया जाता है। ऐसे में आपको आईफोन खरीदने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026