---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: एक घंटे से भी कम टाइम में सोल्ड आउट हो गया एक्शन बटन से लैस आईफोन, रिपोर्ट चौंका देगी

iPhone 15 Pro Max: मशहूर फोन कंपनी एप्पल ने अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च किया था। 15 सितंबर से इसका प्री-ऑर्डर स्टार्ट हुआ तो एक घंटे से भी कम समय में ये फोन सोल्ड आउट हो गया। जानें रिपोर्ट में क्या है पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2023 1:47 अपराह्न

iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने जब 12 सितंबर को दुनिया के सामने आईफोन 15 सीरीज को रखा तो हर कोई इसके फीचर्स का फैन हो गया। फोन का लुक और इसका कैमरा तक सबकुछ पहले से काफी एडवांस था। ऐसे में इस फोन का 15 सितंबर को प्री-ऑर्डर शुरू हुआ तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि फोन की प्री-ऑर्डर स्टार्ट होते ही ये सोल्ड आउट हो गया। जी हां, ये सच है। आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) एक घंटे से भी कम समय में सोल्ड आउट हो गया। जानें क्या है रिपोर्ट में किए गए पूरे दावे की जानकारी।

iPhone 15 Pro Max को दोबारा खरीदने का मौका

आईफोन 15 प्रो मैक्स को फिर से खरीदने के लिए अब लोगों को 2 से 3 हफ्ते का इंतजार करना होगा। वहीं, लोगों को अगले हफ्ते 22 सितंबर को जब आईफोन 15 सीरीज की पहली सेल शुरू होगी, तब एक बार फिर इंतजार रहेगा। लोगों की पूरी कोशिश रहेगी कि वह जल्द ही इस शानदार फोन को खरीद लें। अगर तब भी मौका नहीं मिला तो हो सकता है कि आपको अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़े।

iPhone 15 Pro Max की सेल

एप्पल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आईफोन 15 सीरीज की इंडिया में प्री-बुकिंग शाम 5:30 बजे से शुरू हुई। इस फोन की पहली सेल 22 सितंबर 2023 से शुरू हो रही है। आप भी इस फोन को अपना बना सकते हैं।

iPhone 15 Pro Max के फीचर्स

फीचर्सiPhone 15 Pro Max
प्रोसेसरए17 प्रो बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
रियर कैमरा48MP+12MP+12MP
सेल्फी कैमरा12MP
रिफ्रेश रेट120hz

एप्पल आईफोन 15 सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल को टॉप वेरिएंट बनाया है। इस फोन में पहली बार एक्शन बटन दिया है। इसके साथ ही इसमें ए17 प्रो चिपसेट दी गई है। कंपनी ने इसमें टाइटेनियम बॉडी फ्रेम दिया है। साथ ही इसमें डॉयनेमिक आइसलैंस फीचर, बेहतर कैमरा मॉड्यूल और कई खास खूबियां दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026