---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max भारत या पाकिस्तान जानें कहां सस्ता मिल रहा?

iPhone 15 Pro Max की कीमत के बारे में आपको पता तो चल गया होगा लेकिन क्या आपको पता है इसकी पाकिसत्ना में क्या कीमत है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2023 1:13 अपराह्न

iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार एप्पल ने अभी हालहि में 12 सितंबर को अपनी मोस्ट अवेटेड सीरिज iPhone 15 को लॉन्च किया है। इस पूरी सीरिज में 4 मॉडल्स को मार्केट में उतारा गया है। इस सीरिज में कंपनी की तरफ से iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max जैसे 4 बेहतरीन मॉडल्स को उतारा गया है। इन मॉड्स में सबसे बहेतरीन फोन iPhone 15 Pro Max है। इसके टॉप मॉडल की कीमत भारत में 2 लाख के आस-पास है। इस खास फोन की कीमत और फीचर्स ने यूजर्स के होश उड़ाए हुए हैं।

iPhone 15 Pro Max पाकिस्तान में कितना का मिल रहा?

लेकिन क्या आपको पता है, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में ये फोन कितने रुपए का मिल रहा है। हम सभी जानते हैं कि, पाकिस्तानी करेंसी भारत की करेंसी से कम है, ऐसे में एप्पल की 15 सीरिज के इस सबसे महंगे मॉडल की कीमत पाकिस्तान में आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो इसकी कीमत 7 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। अगर ये खबर सच है तो इस कीमत में भारत में एक अच्छी खासी कार को खरीदा जा सकता है। वहीं पाकिस्तानियों के लिए ये फोन किसी महंगे शौक से कम नहीं है। जिसे पूरा करने में उन्हें काफी सोचना पड़ सकता है।

iPhone 15 Pro Max के सभी वेरियंट की भारत में कीमत

256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 1 लाख 59 हजार 900 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1 लाख 79 हजार 900 रुपये रखी गई है। इसके ऊपर की वेरियंट वाला फोन अगर खरीदते हैं तो 1 टीबी वाले टॉप वेरिएंट के लिए आपको 1 लाख 99 हजार 900 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। इस हिसाब से पाकिस्तान में इसके मॉडल के सभी वेरियंट के लिए काफी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

iPhone 15 Pro Max के फीचर्स

फीचरiPhone 15 Pro Max
डिस्प्ले6.7 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले मिल रही है।
चिपसेट17 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है।
कैमरा48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल प्राइमरी लेंस , 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम , 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
चार्जरUSB Type-C

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026