---Advertisement---

5X तक ही क्यों जूम करता है iPhone 15 Pro Max? एप्पल ने बताई ये खास वजह!

iPhone 15: एप्पल की आईफोन सीरीज का iPhone 15 Pro Max फोन 5x तक जूम करने की क्षमता रखता है। ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल आ रहा है कि आखिर एप्पल का ये फोन सैमसंग की तरह 10x तक जूम क्यों नहीं करता है। इसी को लेकर हाल ही में एप्पल की तरफ से जानकारी दी गई है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 21, 2023 12:50 अपराह्न

iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: एप्पल की नई सीरीज के लिए 22 सितंबर से सेल शुरू होने वाली है। इस सीरीज में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो इसमें चार्जिंग पोर्ट को लेकर देखने को मिला है। वहीं इसके कैमरा को भी विगत मॉडल्स की तुलना में बेहतर किया गया है लेकिन इसमें दिलचस्प बात है कि  कंपनी के टॉप वेरिएंट iPhone 15 Pro Max का कैमरा सिर्फ 5X तक ही जूम कर सकता है। ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल है कि आखिर एप्पल का ये फोन सैमसंग की तरह 10X तक क्यों जूम नहीं कर सकता है। अब हाल ही में इसी को लेकर जवाब मिला है।

5x तक जूम कर सकता है iPhone 15 Pro Max

हाल ही में एप्पल की तरफ से इसको लेकर कहा गया है कि हमने आईफोन के प्रो मॉडल में मोस्ट एडवांस कैमरा स्टैबलाइजेशन सिस्टम की सुविधा दी है। जिसकी वजह से ये 5X जूम के साथ ही बेहतर तरीके से काम करने की क्षमता रखता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ ऑटोफोकस 3डी सेंसर मॉड्यूल अच्छी क्वालिटी की फोटो निकाल कर दे देता है। कहा गया अगर आप 10x जूम वाला कैमरा इस्तेमाल करेंगे तो आपको आईफोन के 5X जूम के बराबर बेहतर क्वालिटी नहीं मिलेगी।

ƒ/2.8 अपर्चर के साथ ओपन होता है कैमरा

आगे बताया गया है आईफोन 15 प्रो मैक्स में 5x लेंस ƒ/2.8 अपर्चर के साथ ओपन होता है। जिसकी वजह से कम रोशनी में अच्छे तरीके से फोटो ऑप्टिमाइज करने की क्षमता रखता है। वहीं सैमसंग का कैमरा 10x होने के बाद भी ƒ/4.9 पर ओपन होता है।

22 सितंबर से शुरू होगी सेल

बता दें, आईफोन की नई सीरीज के लिए 22 सितंबर से ग्लोबली सेल शुरू होने वाली है। इसे 12 सितंबर को हुए वंडरस्ट इवेंट के दौरान पेश किया गया था। इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज के साथ एप्पल वॉच अल्ट्रा भी पेश की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026