---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन को ये टॉप 5 फीचर्स बनाते हैं स्पेशल, जानकर आपका भी कर सकता है खरीदने का मन!

iPhone 15 Pro Max: आईफोन 15 प्रो मैक्स एक शानदार फोन है। इस फोन की 5 ऐसी खासियत हैं, जिनसे ये फोन काफी स्पेशल हो जाता है। इसमें यूएसबी सी टाइप के साथ कई फीचर्स हैं। जाने क्या है पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 4:23 अपराह्न

iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro Max: स्मार्टफोन मार्केट की किंग कंपनी कहे जाने वाली एप्पल ने अपनी नई सीरीज 15 को लॉन्च कर दिया है। एप्पल आईफोन 15 सीरीज ने भारत समेत पूरी दुनिया में अपने फीचर्स के साथ तहलका मचा दिया है। एप्पल की नई सीरीज में 4 मॉडलों को उतारा गया है। इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। एप्पल ने इस सीरीज में एक से बढ़कर एक खास फीचर्स दिए हैं। ऐसे में इसके चारों ही मॉडल दमदार खूबियों के साथ आते हैं। मगर इसका टॉप वेरिएंट आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) अपनी 5 खसियतों की वजह से खास है। जानें पूरी डिटेल।

iPhone 15 Pro Max का कैमरा सेंसर

आपको बता दें कि आईफोन प्रो मैक्स में 7 कैमरा सेंसर दिए गए है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्योंकि कंपनी ने इसमें 5 गुना अधिक जूम होने वाला पेरिस्कोप लैंस दिया है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके रियर में स्मार्ट डेप्थ डिटेक्शन सेंसर भी दिया गया है।

iPhone 15 Pro Max का एक्शन बटन

आईफोन 15 सीरीज के टॉप मॉडल में एक्शन बटन दिया गया है। इस बटन ने म्यूट बटन की जगह ली है। इस बटन से कैमरा एक्टिवेट, नोट्स आदि जैसे काम किए जा सकते हैं। यूजर्स इसके जरिए अपने फेवरेट एप्स को अपने शॉटकर्ट्स का हिस्सा बना सकते हैं।

iPhone 15 Pro Max का टाइटेनियम फ्रेम

आईफोन के इस मॉडल में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। इस वजह से फोन काफी हल्का हो गया है। साथ ही इसका लुक और क्लासी हो गया है। इसके साथ ही फोन का वजन लगभग 20 फीसदी तक कम हो गया है।

आईफोन 15 प्रो मैक्स में डॉयनेमिक आइसलैंड

आईफोन 15 प्रो मैक्स में डॉयनेमिक आइसलैंड फीचर दिया गया है। इसके साथ ही ये फोन काफी स्लिम और स्लीक हो गया है। आईफोन 14 के मुकाबले इसका डिजाइन काफी शानदार हो गया है। इसमें डिस्प्ले साइज भी 6.7 इंच OLED स्क्रीन के साथ आती है।

यूएसबी सी है खास

एप्पल ने आईफोन 15 के सभी मॉडल्स में यूएसबी सी टाइप चार्जर दिया है। मगर आईफोन 15 प्रो मैक्स में दिया गया यूएसबी सी काफी फास्ट है। ये 10GBPS  की स्पीड से डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026