---Advertisement---

iPhone 15 Series में मिल सकता है कलर मैचिंग चार्जर फीचर, डिटेल ने बढ़ाई फैंस की धड़कन!

iPhone 15 Series: एप्पल कंपनी की नई आईफोन सीरीज 15 को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आईफोन 15 में कलर मैचिंग चार्जर फीचर दिया जाएगा। जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2023 1:43 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: दुनिया की सबसे बड़ी फोन कंपनियों में से एक एप्पल अपनी आईफोन की नई सीरीज 15 (iPhone 15 Series) को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। एप्पल ने जब से वंडरलस्ट इवेंट की घोषणा की है, तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, आईफोन 15 सीरीज को लेकर अभी भी नए-नए फीचर्स के खुलासे हो रहे हैं। ताजा खबर में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 में काफी अलग तरह का यूएसबी केबल दिया जाएगा। जानें क्या है पूरी खबर।

iPhone 15 Series की सामने आई खास जानकारी

मालूम हो कि कई खबरों में दावा किया जा चुका है कि आईफोन 15 में चार्जिंग के लिए यूएसबी सी टाइप की सुविधा मिलेगी। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि इसमें 100 वाट का फास्ट चार्जर केबल दिया जाएगा। ये 40GB की स्पीड से डेटा ट्रांसफर भी कर पाएगा। लीक जानकारी के मुताबिक, इसमें थंडरबोल्ट यूएसबी टाइप सी फीचर दिया जा सकता है, जो कि अक्सर लैपटॉप में मिलता है।

फीचर्सiPhone 15 Series
प्रोसेसरए17 बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी4325mah
रियर कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा12MP

iPhone 15 Series में मिलेगा कलर मैचिंग चार्जर फीचर

iPhone 15 Series के यूएसबी टाइप सी चार्जिंग फीचर को लेकर एक नए दावे में कहा जा रहा है कि आईफोन का कलर जैसा होगा, उसी हिसाब से कलर मैचिंग चार्जर फीचर दिया गया है। इसका मतलब है कि जिस रंग का आईफोन होगा, उसी रंग का चार्जर केबल होगा, मतलब किसी और आईफोन के चार्जर से फोन को चार्ज नहीं किया जा सकेगा। ये चार्जिंग केबल ग्रीन, पर्पल, ब्लू और येलो रंग में आ सकती है।

आपको बता दें कि एप्पल का वंडरलस्ट इवेंट 12 सितंबर को होना है। ऐसे में कंपनी इस दौरान अपनी नई आईफोन सीरीज 15 को पेश कर सकती है। आईफोन 15 सीरीज में 4 वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026