---Advertisement---

iPhone 15 Series में मिल सकता है स्टैकेबल मैगसेफ पैक, बैटरी लाइफ में हो जाएगा 10 फीसदी का इजाफा!

iPhone 15 Series: एप्पल की नई आईफोन 15 सीरीज में स्टैकेबल मैगसेफ बैटरी पैक दिया जा सकता है। इस वजह से आईफोन 15 की बैटरी लाइफ में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें नई चिपसेट भी मिल सकती है। जानें पूरी खबर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 11, 2023 4:00 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) का काफी लंबे से इंतजार किया जा रहा है। एप्पल वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च से पहले कई तरह की जानकारियां सामने आई है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी सी टाइप चार्जर दिया जाएगा। ऐसे में अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आपको काफी खुशी हो सकती है। फटाफट जानें क्या है डिटेल।

iPhone 15 Series में स्टैकेबल मैगसेफ बैटरी पैक मिलेगा

दरअसल कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज में स्टैकेबल मैगसेफ बैटरी पैक दिया जाएगा। ये बैटरी पैक एक टाइम पर कई डिवाइस को चार्ज कर सकता है। इसमें ढेर सारी बैटरी दी गई होती है और अगर सारी एक ही डिवाइस को सपोर्ट करें तो इससे बैटरी लाइफ काफी बढ़ जाती है। आप जानते ही होंगे कि इन दिनों कहा जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी सी टाइप दिया जाएगा। इससे फोन की वैल्यू काफी बढ़ जाएगी।

iPhone 15 Series की लीक डिटेल

आईफोन 15 सीरीज को टाइटेनियम फ्रेम के साथ लाया जाएगा। इसमें 33 फीसदी बैजल्स कम होंगे। साथ ही बैटरी की क्षमता 10 फीसदी बढ़ सकती है। ये भी बताया जा रहा है कि इसमें ए17 बायोनिक चिपसेट दी जा सकती है। ये लेटेस्ट प्रोसेसर होगा और इससे फोन काफी फास्ट हो जाएगा। फोन के ये सभी फीचर्स इस सीरीज के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

फीचर्सiPhone 15 Series
प्रोसेसरए17 बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी4325mah
बैक कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा16MP

iPhone 15 Series के संभावित फीचर्स

आईफोन 15 सीरीज में 6.7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि सभी मॉडल्स में OLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसके टॉप मॉडल की कीमत 15 से 20 हजार अधिक हो सकती है। इस सीरीज के टॉप वेरिएंट में 48MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। एप्पल का वंडरलस्ट इवेंट 12 सितंबर रात 10:30 बजे भारतीय समयानुसार स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी आधिकारिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026