---Advertisement---

iPhone 15 Series के साथ ये प्रोडक्ट्स ले सकते हैं ग्रैंड एंट्री, जानिए लीक खासियतें

iPhone 15 Series: आईफोन 15 सीरीज के साथ कई खास प्रोडक्ट्स भी लॉन्च हो सकते हैं। इसमें नई वॉच सीरीज और नए एयरपॉड्स भी शामिल हो सकते हैं। आप भी जानें क्या है पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 10, 2023 12:41 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: एप्पल के अपकमिंग इवेंट वंडरलस्ट का सबको बेसब्री से इंतजार है। एप्पल का ये मेगा इवेंट 12 सितंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित किया होगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बड़े इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही एप्पल अपने कई प्रोडक्ट्स से पर्दा हटा सकती है। इसमें नई वॉच सीरीज और बहुत कुछ शामिल है। जानें पूरी डिटेल।

आईफोन 15 सीरीज में मिल सकते हैं 5 वेरिएंट

आपको बता दें कि एप्पल के इस खास इवेंट में सबसे खास आईफोन 15 सीरीज रहने वाली है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज में इस बार 4 के बजाय 5 वेरिएंट उतार सकता है। इसमें आईफोन बेस वेरिएंट, प्रो, प्रो प्लस, मैक्स और अल्ट्रा मॉडल आ सकता है।

ये प्रोडक्ट ले सकते हैं एंट्री

कई खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस इवेंट में दो नई वॉच को भी लॉन्च कर सकती है। इस वॉच सीरीज में एस9 चिपसेट मिल सकती है। साथ ही इसमें बेहतर सॉफ्टवेयर भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एयरपॉड्स, नया आईपैड, IOS17, आईपैडओएस17 और वॉचओएस 10 फीचर को भी दुनिया के सामने पेश कर सकती है।

आईफोन 15 सीरीज की संभावित खूबियां

फीचर्सiPhone 15 Series
प्रोसेसरए17 बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी4325mah
बैक कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा16MP

वहीं, दूसरी ओर, आईफोन 15 सीरीज के फीचर को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार आईफोन में एक नया एक्शन बटन दिया जाएगा, ये मल्टीफंक्शन बटन होगा। साथ ही यूएसबी सी टाइप चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रोडकट की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। ऐसे में लॉन्च के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026