---Advertisement---

iPhone 15 Series: मचअवेटेड इवेंट में सामने आ सकते हैं ये प्रोडक्ट्स, टॉप वेरिएंट में मिल सकता है शानदार कैमरा!

iPhone 15 Series: एप्पल कंपनी अपने नए आईफोन 15 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। आईफोन की नई सीरीज में कैमरा क्षमता बढ़िया मिलेगी। साथ ही कई धांसू प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 7, 2023 12:53 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: दुनिया की सबसे मशहूर फोन कंपनियों में से एक एप्पल अपनी नई आईफोन सीरीज 15 (iPhone 15 Series) को लेकर इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। आईफोन फैंस को एप्पल के वंडरलस्ट इवेंट का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि ये इवेंट 12 सितंबर को कैलिफोर्निया में आयोजित होगा। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कंपनी अपने कई खास प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर अंदाजा जा रहा है कि इस इवेंट में आईफोन 15 सीरीज को उतारा जा सकता है। जानें पूरी डिटेल।

ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च

एप्पल इवेंट में आईफोन 15 सीरीज के साथ आईपैड मिनी 7 और एप्पल वॉच सीरीज 9 को भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा नया एयरपॉड्स को भी उतारा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी टाइप सी चार्जर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसकी स्पीड को भी बढ़ाया जा सकता है। इस चार्जर की स्पीड 35वाट का हो सकता है। इस तरह से आईफोन चार्जर की चार्जिंग स्पीड पहले से बढ़ जाएगी।

iPhone 15 Series के संभावित खास फीचर्स

आईफोन 15 सीरीज के बेस वेरिएंट्स में भी कई खास फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसके टॉप मॉडल्स में काफी प्रीमियम खूबियां दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें 48एमपी का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही डॉयनेमिक आइसलैंड, पिल शेप्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज में ए17 बायोनिक चिपसेट मिल सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें 8GB रैम के साथ कैमरा क्षमता को काफी बेहतर किया जाएगा।

फीचर्सiPhone 15 Series
प्रोसेसरए 17 बायोनिक
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी4325mah
रियर कैमरा48MP

टॉप वेरिएंट में शानदार टेलीफोटो कैमरा मिलेगा

सीरीज के टॉप वेरिएंट में शानदार टेलीफोटो मिलने का दावा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 के टॉप मॉडल्स का वजन आईफोन 14 सीरीज के मुकाबले 15 ग्राम होगा। ये भी बताया जा रहा है कि इस सीरीज में 4 की बजाय 5 मॉडल्स मिलेंगे। इस बार इसमें अल्ट्रा मॉडल को भी जोड़ा जा सकता है। आईफोन 15 सीरीज के टॉप मॉडल की कीमत इसके यूनिक फीचर्स की वजह से 15 से 20 हजार अधिक होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026