---Advertisement---

iPhone 15 Series के साथ वॉच और एयरपॉड्स अपनी खूबियों से जीत सकते हैं आपका दिल! जानें लीक डिटेल

iPhone 15 Series: आईफोन 15 सीरीज का लोगों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में एप्पल के वंडरलस्ट इवेंट में कई धमाकेदार प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है। इस सभी डिवाइसेस में बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं। जानें पूरी खबर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 11, 2023 11:25 पूर्वाह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: टेक मार्केट की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एप्पल अपने मेगा इवेंट वंडरलस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि एप्पल इस इवेंट में 6 प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकता है। इसमें आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series) सबसे बड़ा लॉन्च हो सकता है। इसके साथ एप्पल वॉच एस9 सीरीज और एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 को भी पेश किया जा सकता है। इस इवेंट में कंपनी अपने एयरपॉड्स भी उतार सकती है। जानें पूरी जानकारी।

एप्पल वॉच सीरीज 9 करेगी धमाका

एप्पल वंडरलस्ट इवेंट आईफोन 15 सीरीज को पेश किया जा सकता है। वहीं, इसके साथ ही कंपनी एप्पल वॉच सीरीज 9 को भी दुनिया के सामने रख सकती है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस वॉच में नया सॉफ्टवेयर और शानदार डिजाइन मिल सकता है। इसके साथ ही वॉच अल्ट्रा 2 को भी इस इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें नई चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

नए एयरपॉड्स के साथ मचेगा तहलका

वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने नए एयरपॉड्स को भी लॉन्च करेगी। इसे नए डिजाइन और नए सॉफ्टवेयर के साथ लाया जाएगा। इसकी खासियत ये होगी कि इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है। इस डिवाइस में ऑटोमेटिक म्यूट और अनम्यूट का फीचर मिल सकता है। इसके अलावा इस इवेंट में आईओएस 17, आईपैड ओएस 17, वॉच ओएस 10 और टीवी ओएस 17 को भी लॉन्च किया जा सकता है।

कब है एप्पल वंडरलस्ट इवेंट

मालूम हो कि एप्पल का मेगा इवेंट 12 सितंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। एप्पल वंडरलस्ट इवेंट को कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में शानदार तरीक से आयोजित करेगी। कंपनी इस इवेंट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीम करेगी। साथ ही कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा इस इवेंट को एप्पल टीवी ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। वंडरलस्ट इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026