---Advertisement---

iPhone 16 Series Launch: 5 कारण जो iPhone 15 यूजर्स को अपग्रेड करने पर कर देंगे मजबूर

iPhone 16 Series Launch: iPhone 15 यूजर्स को iPhone 16 Series में होने वाले ये 5 बड़े कारण जरुर पता होना चाहिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 5, 2024 11:10 पूर्वाह्न

iPhone 16 Series संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Series Launch: एप्पल कंपनी अपनो मोस्ट अवेटेड iPhone 16 Series को 9 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली Glowtime इवेंट में लॉन्च करने जा रहा है। इस आयोजन में iPhone 16 Series के iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही Watch Series 10, Watch Ultra 3, Watch SE 3, AirPods Max 2 और AirPods 4 जैसे तमाम गैजेट्स भी पेश हो सकते हैं। भारत में इस इवेंट को रात 10.30 बजे से एप्पल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। आज हम आपको iPhone 16 Series में होने वाले इन 5 बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें iPhone 15 यूजर्स को जरुर जानना चाहिए।

Apple Intelligence के साथ IOS 18 का सपोर्ट

iPhone 16 सीरीज इन-बिल्ट AI Apple इंटेलिजेंस मिल सकता है। Apple Intelligence के साथ IOS 18 का सपोर्ट मिलने से यूजर्स बहुत ही आसानी से ChatGPT वाले काम कर सकते हैं।

पावरफुल प्रोसेसर

iPhone 16 Series में A18 जैसा पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। इससे गेमिंग खेलने वालों को काफी राहत मिल सकती है।

अब तक की सबसे लंबी बैटरी

iPhone 16 Series में बार-बार बैटरी खत्म होने की समस्या खत्म हो सकती है। इसमें
3,561 mAh से लेकर 4,676 mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 40W वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।

बड़ी डिस्प्ले

एप्पल पहली बार अपनी इस सीरीज में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकता है।

पावरफुल कैमरा

iPhone 16 Series में अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ 48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।

iPhone 16 Series में ये 5 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में iPhone 15 यूजर्स को इन अपग्रेड फीचर्स की कमी महसूस हो सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से आधिकारिक रुप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए पक्के तौर पर ये कहना मुश्किल है कि, इस सीरीज को किन पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026