---Advertisement---

iPhone 17 Pro: मशीन लर्निंग समेत ये AI पावर्ड खूबियां इसे बना सकती हैं खास, लीक में सामने आई बैटरी कैपेसिटी की डिटेल

iPhone 17 Pro: एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन वेरिएंट में मशीन लर्निंग समेत इन AI पावर्ड खूबियों को जोड़ सकती है। लीक में बैटरी कैपेसिटी की डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2025 4:35 अपराह्न

iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Pro: एप्पल अपनी नई सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च कर सकता है। मगर उससे पहले ही iPhone 17 Series के आईफोन 17 प्रो वेरिएंट की चर्चा जोरो पर हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 सीरीज के इस वेरिएंट में खास AI पावर्ड खूबियों को शामिल कर सकती है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में iPhone 17 Pro Price को लेकर खुलासा किया गया है। आईफोन 17 प्रो की कीमत अलग-अलग रिपोर्ट में भिन्न-भिन्न बताई जा रही है।

iPhone 17 Pro में मिल सकते हैं मशीन लर्निंग समेत ये एआई फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 17 प्रो मॉडल में पहली बार दमदार एआई फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। iPhone 17 Series के इस वेरिएंट में मशीन लर्निंग, सिरी असिस्टेंस में सुधार और मल्टीटास्किंग में बेहतर एफिशियंसी की सुविधा मिल सकती है। कई लीक खबरों में बताया जा रहा है कि आईफोन 17 सीरीज को आईफोन 16 सीरीज से ज्यादा एडवांस बनाया जा रहा है।

इस कड़ी में एप्पल पहली बार इस सीरीज में इन हाउस 5जी मॉडन टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इस फीचर की वजह से आईफोन में बेहतर क्षमता के साथ प्रोसेसर मिलेगा। लीक के मुताबिक, iPhone 17 Pro Price में कुछ इजाफा देखने को मिल सकता है। आईफोन 17 प्रो की कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक रह सकती है।

स्पेक्सआईफोन 17 प्रो की संभावित खूबियां
डिस्प्ले6.9 इंच
प्रोसेसरA19
बैटरी3279mah
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा24MP

आईफोन 17 प्रो में धमाका कर सकती है 120hz की रिफ्रेश रेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग iPhone 17 Pro वेरिएंट में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट शामिल की जा सकती है। iPhone 17 Series के इस मॉडल में बैक साइड पर तीन कैमरे जोड़े जा सकते हैं। इसमें 48MP का मेन कैमरा ड्यूल OIS सपोर्ट के साथ धूम मचा सकता है। लीक में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 17 सीरीज के इस वेरिएंट में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, बैटरी कैपेसिटी को लेकर लीक में बताया जा रहा है कि इसमें 3279mah की बैटरी मिल सकती है। iPhone 17 Pro Price 2 लाख रुपये तक जा सकती है। आईफोन 17 प्रो की कीमत को लेकर फिलहाल कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026