---Advertisement---

क्या iPhone 17 Pro मॉडल में आएगा प्रो डिजाइन, दमदार चिपसेट और बैटरी? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

iPhone 17 Pro: अपकमिंग आईफोन 17 प्रो मॉडल में खास डिजाइन, शानदार प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिलने की लीक जानकारी का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 23, 2024 11:05 पूर्वाह्न

iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Pro: आईफोन 17 सीरीज (iPhone 17 Series) को लेकर आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। कभी किसी मॉडल का डिजाइन, चिपसेट, बैटरी और कभी कैमरे की खूबियां सामने आ रही हैं। अगर आपने अभी तक आईफोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro) मॉडल की खूबियों के बारे में नहीं जाना है तो आज जान लीजिए। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी लीक जानकारी।

iPhone 17 Pro की लीक में सामने आई बड़ी जानकारी

अगर आप आईफोन 17 (iPhone 17) के किसी मॉडल की लीक डिटेल्स तलाश रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके डिजाइन, चिप और बैटरी को लेकर खास डिटेल बाहर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन 17 प्रो में इस बार प्रो डिजाइन देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें प्रो मॉडल में आईफोन 8 जैसा डिजाइन दिया जा सकता है। डिवाइस के बैक पैनल पर कैमरे सेटअप में आईफोन 16 के मुकाबले बड़ा बदलाव दिया जा सकता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि बैक कैमरा सेटअप को वर्टीकर्ली बदला जा सकता है।

iPhone 17 Pro में मिलेगी शानदार चिपसेट और बैटरी

कई सारी खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि एप्पल आने वाले आईफोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro) मॉडल में A19 चिप देगी। इस वजह से प्रोसेसर की स्पीड और क्षमता में इजाफा देखने को मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रो मॉडल में बैटरी की पावर को बेहतर करने के लिए एआई की मदद ली जा सकती है। ऐसे में बैटरी लाइफ में भी बढ़ोतरी की संभावना है। मगर यह कितने mah की होगी, इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

स्पेक्सiPhone 17 Pro की संभावित डिटेल
प्रोसेसरA19
स्क्रीन6.8 इंच
बैटरी4700mah
कैमरा64MP
रिफ्रेश रेट120hz

iPhone 17 Pro के अनुमानित स्पेक्स

  • सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, आईफोन 17 प्रो मॉडल में बड़ी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है।
  • प्रो मॉडल में डिस्प्ले को थोड़ा पतला और कर्व्ड एजेस को सुधारा जाएगा। साथ ही प्लस मॉडल की तुलना में बेहतर रिफ्रेश रेट आने की संभावना है।
  • एप्पल इस फोन को 3 वेरिएंट्स में उतार सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कुछ भी नहीं बताया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026