---Advertisement---

iPhone 18 Pro: ऑरेंज नहीं इस कलर से भौकाल मचाएगा एप्पल का ये फोन! जानें क्या मिल सकता है यूनिक?

iPhone 18 Pro: एप्पल के आईफोन 18 प्रो मॉडल में कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स दे सकती है। ये लॉन्च से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। जानें फोन में क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 4:07 अपराह्न

iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro:  एप्पल की अपकमिंग 18 सीरीज इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालंकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी ध्यान खींच रहे हैं। अफवाहों की मानें को इस बार कंपनी का सिग्नेचर कलर ऑरेंज नहीं बल्कि दूसरा होगा। इसके साथ ही फोन में बहुत कुछ नया और यूनिक मिल सकता है।

iPhone 18 Pro में कलर के साथ क्या मिल सकता है यूनिक?

आईफोन 18 प्रो में कंपनी इस बार सिग्नेचर कलर के तौर पर डार्क चेरी कलर उतार सकती है। इसके साथ ही कंपनी पहली बार लाइट ब्लू और डार्क ग्रे कलर के साथ सिल्वर कलर ला सकती है। इस बार एप्पल अपने अपकमिंग सीरीज के फोन के पीछे यूनिफाइड रियर ग्लास फिनिश दे सकती है। जिसकी वजह से फोन आगे और पीछे से एक ही रंग में दिखेगा। फोन के कैमरे में वेरिएबल अपर्चर की वजह से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन का डिस्प्ले बढ़ाने के लिए अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी मिल सकती है। कपंनी 5G स्पीड और सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए C2 इन-हाउस मॉडम दे सकती है।

आईफोन 18 प्रो  का लीक कैमरा, प्रोसेसर  , डिस्प्ले और अन्य स्पेसिफिकेशन

iPhone 18 Proस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3 इंच की LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है। इसमें डायनेमिक आइलैंड जोड़ा जा सकता है।
प्रोसेसरA20 Pro का प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा48MP मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें 200MP का पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन के कैमरे में एआई मिल सकता है।
एआई रैमApple Intelligence के साथ 12GB रैम मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमएआई से लेस iOS 20 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी5200mAh की बैटरी मिल सकती है। ये 40 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
सैटेलाइट कनेक्टिविटी5G सैटेलाइट इंटरनेट के लिए एप्पल का अपना C2 मॉडम मिल सकता है। क्रैश डिटेक्शन और सैटेलाइट इमरजेंसी SOS का फीचर दिया जा सकता है।

 

आईफोन 18 प्रो की अनुमानित कीमत और संभावित फीचर्स

आईफोन 18 प्रो की कीमत और लॉन्चिग को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे इसी साल एप्पल 18 सीरीज के साथ पेश कर सकता है। वहीं, इसकी संभावित कीमत 1.35 लाख से लेकर 1.40 लाख के आस-पास बताई जा रही है। ये स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026