---Advertisement---

Vivo Y600 Pro: 10200mAh की बैटरी और 80 मिनट में फुल चार्जिंग, गेमर्स के लिए आ रहा है अब तक का सबसे हाईटेक फोन; जानें लीक्स

Vivo Y600 Pro: फोन बाजार में आगामी वीवो वाए600 प्रो मोबाइल जल्द ही दस्तक दे सकता है। इसमें 10200mAh की बैटरी के साथ धाकड़ चार्जर मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2026 2:01 अपराह्न

Vivo Y600 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y600 Pro: आप सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन का नाम भूल जाएंगे, इतना ही नहीं, आप एप्पल कंपनी का आईफोन भी याद नहीं रखेंगे। दरअसल, फोन मार्केट में जल्द ही वीवो वाए600 प्रो मोबाइल आ रहा है। यह फोन नहीं है, यह सुपर हाईटेक डिवाइस है, जो कि अपनी यूनिक और आलीशान खूबियों से हर किसी का दिल जीत सकता है।कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी कि आपको बार-बार फोन चार्ज नहीं करना होगा। यही वजह है कि यह फोन इंटरनेट पर अपना क्रेज दिखा रहा है।

वीवो वाए600 प्रो की बैटरी क्षमता उड़ाएगी आपके होश

लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, वीवो वाए600 प्रो मोबाइल में 10200mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह अपने सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी होगी। इसकी बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल पर 24 घंटे और भारी यूज करने पर 12 घंटे चल सकती है। वहीं, इसके साथ 80W का वायर्ड चार्जर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इससे फोन सिर्फ 80 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा। कंपनी इस डिवाइस में खास टेक्नोलॉजी सेमी-सॉलिड बैटरी को शामिल कर सकती है, जिससे बैटरी की एफिशियंसी काफी शानदार रहने का अनुमान है। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 6 साल हो सकती है।

वीवो वाए600 प्रो में मिल सकता है खास गेमिंग फीचर

कई अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग मोबाइल वीवो वाए600 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300ई चिपसेट दी जा सकती है। इसमें एआई पावर्ड तकनीक के साथ कई यूनिक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। साथ ही इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस और कंपनी का इनहाउस ओएस ओरिजन 6 भी देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 12जीबी रैम और 512जीबी की स्टोरेज को शामिल कर सकती है। कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि इसमें गेमिंग के लिए एक विशेष फीचर को जोड़ा जा सकता है, जिससे यह फोन आते ही गेमर्स का फेवरेट बन सकता है। इस अपकमिंग डिवाइस में 6.83 इंच की स्क्रीन और 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलने का अनुमान है।

क्या है लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल?

बता दें कि वीवो वाए600 प्रो मोबाइल को 27 अप्रैल 2026 को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका शुरुआती दाम 30 से 35000 रुपये के आसपास तय किया जा सकता है। हालांकि, इसके भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Samsung Galaxy S27 Pro

जून 8, 2026

Apple Foldable iPhone

जून 8, 2026

iPhone 18 Pro

जून 6, 2026

Samsung Galaxy Z Flip 8

जून 6, 2026

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026