---Advertisement---

iPhone 18: सैमसंग की आँखों से देखेगा ! जानें एप्पल को अपने सबसे बड़े कॉम्पिटिटर से क्यों करनी पड़ी दोस्ती?

iPhone 18: आईफोन 18 को कंपनी कई हाईटेक फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो इसके कैमसे में सैमसंग का सेंसर मिल सकता है। एप्पल पहली बार सोनी को छोड़ सैमसंग का खास सेंसर अपने कैमरे में यूज कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2026 1:30 अपराह्न

iPhone 18
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18: एप्पल की अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज का दुनियाभर के यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है।  खबरों की मानें को कंपनी इस बार अपने मॉडल में ना सिर्फ बेहद यूनिक हाईटेक फीचर्स को जोड़ सकती है। इसके साथ ही सैमसंग से भी साझेदारी करके कैमरे में बड़ा बदलाव कर सकती है। लीक खबरों की मानें तो आईफोन में सोनी का सेंसर ना का मिलकर सैमसंग का सेंसर मिलेगा। एप्पल के अपने सबसे बड़े कॉम्पिटिटर से हाथ मिलाने की खबर लोगों को चौंका रही है। एप्पल आईफोन 18 सीरीज में बेस मॉडल, प्रो, प्रो मैक्स और आईफोन फोल्ड फोन को ला सकता है।

iPhone 18 के कैमरे में क्या मिलेगा सैमसंग का सेंसर?

आईफोन 18 को लेकर खबरें चल रही हैं। एप्पल इसमें पहली बार सोनी से साझेदारी को खत्म करके  सैमसंग के सेंसर को लगा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल सालों से इस्तेमाल हो रहे सोनी के सेंसर्स को छोड़कर सैमसंग के एडवांस 3-लेयर स्टैक्ड कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है।एप्पल के अपकमिंग स्मार्टफोन में 3-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर मिलने से इमेजे प्रोसेसिंग की स्पीड तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही कम लाइट में भी क्रिस्टल क्लियर वीडियोग्राफी की जा सकेगी। खबरों की मानें तो आईफोन 18 के अल्ट्रा-वाइड कैमरा में सैमसंग का 48MP का सेंसर मिल सकता है। एप्पल पहली बार फोटोग्राफी के लिए वेरिएबल अपर्चर ला रहा है। इसमें सैमंसंग का सेंसर फोटो और वीडियो को पहले से ज्यादा हाईटेक बनाने में मदद करेगा। सेल्फी के लिए 24MP  का कैमरा मिल सकता है। 8K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकी है। वहीं, कैमरा कंट्रोल बटन 2.0 मिल सकता है।

आईफोन 18 की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

iPhone 18 स्पेसिफिकेशन
इमरजेंसी फीचरसेफ्टी के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी, अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी और IP68+ की रेटिंग मिल सकती है।
डिस्प्ले6.9 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले में छोटा डायनेमिक आइलैंड मिल सकता है।
स्मार्ट सिरीस्मार्ट सिरी लार्ज लेंगवेज मॉडल में बदल सकती है।
बैटरी5100mAh की बैटरी मिल सकती है।
चार्जर45W का मैगसेफ फास्ट चार्जर मिल सकता है।
प्रोसेसरA20 प्रो चिप मिल सकती है।
रैमवर्चुअल 12GB रैम के साथ एप्पल इंटेलिजेंस AI मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 20 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 

आईफोन 18 की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

आईफोन 18 सीरीज सितंबर 2026 तक लॉन्च हो सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 90000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ये प्राइज स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 6, 2026

Samsung Galaxy A27

मई 6, 2026

Xiaomi 17T Pro

मई 6, 2026

Google Pixel 11 Pro

मई 6, 2026

Google Pixel 11 Pro Fold

मई 5, 2026

Realme 16

मई 5, 2026