---Advertisement---

अब हाथों से नहीं बातों से करे iPhone पर मैसेज, जानें ऑडियो भेजने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

iPhone: तकनीक जितनी ज्यादा आगे बढ़ती जा रही है उतनी ही आसान लोगों की जिंदगी होती जा रही है। ऐसे में अपने आपको और भी ज्यादा हाईटेक बनाने और दिखाने के लिए लोग दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल के iPhone का यूज ज्यादा करना पसंद ककते हैं। हालांकि इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2024 2:46 अपराह्न | Updated: मार्च 12, 2024 3:49 अपराह्न

iPhone
Follow Us
---Advertisement---

iPhone: तकनीक जितनी ज्यादा आगे बढ़ती जा रही है उतनी ही आसान लोगों की जिंदगी होती जा रही है। ऐसे में अपने आपको और भी ज्यादा हाईटेक बनाने और दिखाने के लिए लोग दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल के iPhone का यूज ज्यादा करना पसंद ककते हैं। हालांकि इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन फिर भी लोग इनके खास और हाईटेक फीचर्स के लिए खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी iPhone का इस्तेमाल करते हैं और अपनी बात किसी को ऑडियो के द्वारा भेजना चाहते हैं तो बेहद आसान तारीका जान लें। इसके लिए आपको बस छोटा सा प्रोसेस फॉलो करना होगा। जिसके बाद आपकी बात बिना टाइप किए की मैसेज बॉक्स से ऑडियो के जरिए दूसरे यूजर तक पहुंच जाएगी। इस सुविधा का लाभ  iOS 17 के यूजर उठा सकते हैं।

iPhone के मैसेज बॉक्स में ऐसे भेजे ऑडियो

1-अपने iPhone के मैसेज बॉक्स को खोलें।

2-मैसेज ऐप्स बटन पर टैप करें, फिर ऑडियो पर टैप करें।

3-इसके बाद बोलना शुरू करें, अपनी रिकॉर्डिंग को रोकने या समाप्त करने के लिए स्टॉप बटन पर टैप करें।

4-मैसेज सेंड होने से पहले आपको यहां पर कुछ ऑप्शन मिलेंगे।

5-सबसे पहले सेंड का विकल्प मिलेगा।

6-इसके बाद रिव्यू का ऑप्शन मिलेगा।

7-इसके बाद एडिट करके आप अपने मैसेज में कुछ एड या फिर डिलीट कर सकते हैं।

इसके बाद यूजर को अपने iPhone पर इनकमिंग या आउटगोइंग ऑडियो संदेश को सुरक्षित करने के लिए Keep पर टैप करना होगा। अगर यूजर ऐसा नहीं करता है तो रिकॉर्डिंग अपने आप 2 मिनट बाद डिलीट हो जाएगी। इसलिए इसे keep पर क्लिक करके सेव कर लें।

ऑडियो की प्राप्ति पर क्या करें ?

इसी तरह अगर आपको मैसेज बॉक्स में ऑडियो प्राप्त होती है तो आपको मैसेज पर जाकर इसे खोलना होगा। जिसके बाद आप इसे सुन सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now