---Advertisement---

Apple के सबसे सस्ते iPhone SE 4 का फर्स्ट रेंडर लुक आया सामने! फैंस का बढ़ा एक्साइटमेंट

iPhone SE 4: एप्पल का सबसे सस्ता फोन बताया जा रहा iPhone SE 4 का यूजर्स लंबे समय से इंतजार है। लेकिन अभी तक इसकी लॉन्चिग नहीं हुई है। इसके लुक को लेकर कहा जा रहा है कि, ये iPhone 14 जैसा दिख सकता है। इससे पहले iPhone SE को 2022 में लॉन्च किया गया ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 4, 2024 2:12 अपराह्न

iPhone SE 4 रेंडर्स फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone SE 4: एप्पल का सबसे सस्ता फोन बताया जा रहा iPhone SE 4 का यूजर्स लंबे समय से इंतजार है। लेकिन अभी तक इसकी लॉन्चिग नहीं हुई है। इसके लुक को लेकर कहा जा रहा है कि, ये iPhone 14 जैसा दिख सकता है। इससे पहले iPhone SE को 2022 में लॉन्च किया गया था, ये फोन iPhone 8 की तरह दिखता है। Apple के iPhone SE 4 को लेकर आधिकारिक रुप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन 91mobiles द्वारा iPhone SE 4 के संभावित रेंडर डिज़ाइन के बारे में दिखाया गया है। ये एक रेंडर इमेज है। जो कि, iPhone 14 की तरह दिखती है।

iPhone SE 4 का फर्स्ट रेंडर आया सामने

CAD रेंडरर्स की इमेज में दिख रहा है कि, iPhone SE 4 में 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। इसके टॉप पर एक नॉच मिल सकता है। इसके साथ ही फेस आईडी सेंसर और फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। होगा। रियरव्यू फ्लैश सेंसर के साथ सिंगल कैमरा कटआउट भी मिल सकता है। इससे पहले अफवाहों में iPhone SE 4 में लाइटनिंग के बजाय USB-C चार्जर मिलने की बात कही जा रही थी।

इस फोन को 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही ये भी अफवाह चल रही है कि, इस फोन में डायनामिक आइलैंड फीचर मिल सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन टेक मार्केट में कई तरह के संभावित फीचर्स को लेकर चर्चा हो रही है।

iPhone SE 4 फोन के संभावित फीचर्स और अनुमानित कीमत

फीचरiPhone SE 4
डिस्प्ले6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
चार्जरयूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जर मिल सकता है।
स्टोरेज64GB स्टोरेज मिल सकती है।
कीमत50 हजार से कम कीमत में आ सकता है।

फिलहाल इस फोन को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी एप्पल की तरफ से नहीं दी गई है।ये खबर टेक मार्केट में चल रही अफवाहों के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   


For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026