---Advertisement---

iQOO 15 5G: अब शुरू होगा डिस्प्ले का नया दौर, फर्स्ट टाइम मिलेगी यह खास टेक्नोलॉजी, हाईटेक खूबियों के साथ 26 नवंबर को आएगा तूफान

iQOO 15 5G: आगामी आईक्यूओओ 15 5जी स्मार्टफोन की डिस्प्ले में खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन में हाईटेक प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन, धाकड़ बैटरी और काफी कुछ स्पेशल रहने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 1, 2025 5:33 अपराह्न

iQOO 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 15 5G: स्मार्टफोन मार्केट में जितना हो-हल्ला आईक्यूओओ 13 ने मचाया था। नया अपकमिंग आईक्यूओओ 15 5जी मोबाइल उससे अधिक शोरगुल मचा रहा है। मगर इसके पीछे बड़ी वजह भी है। कंपनी ने अपने आगामी फ्लैगशिप फोन में लेटेस्ट चिपसेट, नई डिस्प्ले समेत कई एडवांस खूबियों को शामिल करने जा रही है। यही वजह है कि बीते कई दिनों से आईक्यूओओ 15 5जी फोन को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। अगर आप भी नया प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं, तो बस कुछ दिन का इंतजार और कर लीजिए। इसके बाद मार्केट में बड़ा तहलका मच सकता है।

iQOO 15 5G जल्द देगा भारतीय बाजार में दस्तक

फोन निर्माता ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि आईक्यूओओ 15 5जी मोबाइल को 26 नवंबर 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस फ्लैगशिप फोन के आने में बस कुछ ही दिनों का टाइम शेष रह गया है।

आईक्यूओओ 15 5जी का संभावित प्राइस

इंटरनेट पर अपकमिंग प्रीमियम फोन आईक्यूओओ 15 5जी को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का शुरुआती प्राइस 64999 रुपये रहने की संभावना है। हालांकि, कई अन्य लीक्स में इसके दाम को लेकर भिन्न-भिन्न दावे किए गए हैं।

पहली बार किसी एंड्रॉयड फोन की डिस्प्ले में आएगी यह विशेष सुविधा

फोन मेकर ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि आगामी आईक्यूओओ 15 5जी फोन में सैमसंग 2K एम14 एलईएडी ओएलईडी डिस्प्ले दी जाएगी। यह टेक्नोलॉजी अभी तक किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नहीं दी गई है। ऐसे में कंपनी ने इस तकनीक के जरिए लोगों के बीच अपने फोन को लोकप्रिय बना दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस स्पेशल डिस्प्ले में यूजर्स को काफी आलीशान व्यूइंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 6.85 इंच की स्क्रीन और 144Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ी जा सकती है।

स्पेक्सआईक्यूओओ 15 5जी की अनुमानित खूबियां
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.85 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर100W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

धमाल मचा सकता है दमदार बैटरी और पावरफुल कैमरा सेटअप

उधर, कई लेटेस्ट लीक्स में एक बार फिर दावा किया गया है कि इस अपकमिंग फोन में 7000mAh की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। इसमें सिलिकॉन कार्बन तकनीक का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। साथ ही इसे सिंगल चार्ज पर आसानी से 2 दिन तक चलाया जा सकता है। इसके साथ फोन कंपनी 100W का वायर्ड अल्ट्रा सोनिक चार्जर भी दे सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह चार्जर सिर्फ 40 मिनट में बैटरी फुल कर सकता है। वहीं, रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 8K की वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है। जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर लेंस मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now