---Advertisement---

iQOO 16 5G का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दीवाना बनाएंगे ये जानदार फीचर्स; जानिए लीक्स

iQOO 16 5G: स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर आईक्यूओओ का धमाका होने वाला है। फोन निर्माता जल्द ही आईक्यूओओ 16 5जी डिवाइस को धाकड़ खूबियों से लैस करके लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 30, 2026 5:42 अपराह्न

iQOO 16 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 16 5G: अगर आप किसी गेमिंग फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आईक्यूओओ 16 5जी आपके लिए जल्द ही दस्तक दे सकता है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन को खास तौर पर गेमर्स के लिए बनाया जा सकता है। ऐसे में इसमें तगड़ा प्रोसेसर, अंतूतू स्कोर और धाकड़ बैटरी सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इंटरनेट पर इसे लेकर कई खबरें ट्रेंड कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर कई पोस्ट यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

आईक्यूओओ 16 5जी में धूम मचाएगी धांसू स्क्रीन

कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी स्मार्टफोन आईक्यूओओ 16 5जी में आगे की तरफ पंच होल कटआउट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें शार्प सिंगल सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें खास तकनीक को जोड़ने की योजना है, जिससे यूजर्स को शानदार सेल्फी फोटो देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें 6.79 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ 185Hz की रिफ्रेश रेट को शामिल किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 2500 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। ऐसे में स्क्रीन पर आलीशान स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

आईक्यूओओ 16 5जी में कितना पावरफुल होगा कैमरा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ 16 5जी मोबाइल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट को जोड़ने की आशंका है। ऐसे में यूजर्स को दमदार स्पीड, परफॉर्मेंस और तगड़ी मल्टीटास्किंग देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट और इंटरनल ओएस भी दे सकती है। इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 120W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। वहीं, इसके कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें क्वॉड मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसमें 50एमपी के दमदार लेंस दिए जा सकते हैं। साथ ही आगे की ओर भी 50एमपी का सिंगल शूटर देखने को मिल सकता है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स की मानें, तो आईक्यूओओ 16 5जी मोबाइल को अगस्त से अक्तूबर तक चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका अनुमानित दाम 74999 रुपये के आसपास रखा जा सकता है। मगर अभी तक फोन कंपनी ने इस बाबत कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra

मई 15, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

Vivo T5 Lite

मई 14, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मई 14, 2026

Redmi 17 5G

मई 14, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026