---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: 16GB RAM, 50MP वाइड एंगल कैमरे में मिल सकता है 20x डिजिटल जूम, गेमर्स के दिलों पर राज करेगी Q1 ग्राफिक चिप!

iQOO Neo 10 5G: अपकमिंग आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में 16GB RAM के साथ Q1 ग्राफिक चिप मिल सकती है। 50MP वाइड एंगल कैमरे में 20x डिजिटल जूम की सुविधा आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2025 11:39 पूर्वाह्न

iQOO Neo 10 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: अगर किसी मिडरेंज स्मार्टफोन में दमदार रैम के साथ गेमिंग के लिए खास ग्राफिक चिप मिल जाए, तो मजा आ सकता है। जी हां, अपकमिंग आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में कुछ ऐसा ही मिल सकता है। कई हालिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि फोन मेकर अपने नए फोन में 16GB RAM दे सकता है। इसके साथ Q1 ग्राफिक चिप गेमर्स का दिल जीत सकती है। Q1 ग्राफिक चिप कई खूबियों के साथ फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करेगी।

आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में मिल सकता है 20x डिजिटल जूम

वहीं, अगर आप आप चाहते हैं कि फोन में धांसू डिजिटल जूम सुविधा के साथ आलीशान कैमरा मिले, तो iQOO Neo 10 5G फोन आपके लिए शानदार रह सकता है। फिलहाल इसकी लीक खबरों में बताया गया है कि इस फोन में 50MP वाइड एंगल कैमरा 20x डिजिटल जूम के साथ दस्तक दे सकता है। ऐसे में मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों को काफी क्लीयर फोटो मिल सकती है। डिजिटल जूम की बढ़िया क्षमता के साथ यह फोन फोटोग्राफर्स को लुभा सकती है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10 5जी की अनुमानित डिटेल्स
चिपसेटSnapdragon 8s Gen 4
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
ओएसएंड्रॉयड 15
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट144Hz

iQOO Neo 10 Price in India

अपकमिंग आईक्यूओओ नियो 10 5जी मोबाइल को लेकर बताया जा रहा है कि इसे मिडरेंज कैटेगरी में उतारा जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में कीमत 30000 रुपये से स्टार्ट होने की संभावना है। मगर अभी तक कंपनी ने कुछ भी अंतिम नहीं किया है।

iQOO Neo 10 Launch date in India

काफी लोग मिडरेंज फोन लेना चाहते हैं, क्योंकि सही बजट के साथ-साथ इन फोन में कमाल के फीचर्स भी मिल जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट जून में होने आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक फोन मेकर ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026