---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: क्या Snapdragon 8s Gen 4 और Super Computing Chip Q1 मिलकर जीत पाएंगे गेमर्स का दिल? बनेगा मल्टीटास्किंग का नया किंग!

iQOO Neo 10 5G: आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन में Snapdragon 8s Gen 4 और Super Computing Chip Q1 का सपोर्ट दिया जाएगा। ऐसे में गेमिंग एक्सपीरियंस काफी शानदार रह सकता है। इस फोन मल्टीटास्किंग का नया किंग बन सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 21, 2025 11:54 पूर्वाह्न

iQOO Neo 10 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: गेमिंग स्मार्टफोन आज की पहली जरूरत और शौक बन गया है। अगर आप फोन में भारी गेमिंग जैसे BGMI और फौजी आदि, तो आईक्यूओओ नियो 10 5जी फोन आपको निराश नहीं करेगा। फोन मेकर ने दावा किया है कि इस फोन में धांसू परफॉर्मेंस मिलेगी। इसका डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और कई अन्य स्पेशल फीचर्स किसी को भी दीवाना बना सकते हैं।

आईक्यूओओ नियो 10 5जी बनेगा मल्टीटास्किंग का किंग

अपकमिंग iQOO Neo 10 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 और Super Computing Chip Q1 का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फोन गेमर्स की पहली पसंद बन सकता है। इसके पीछे की वजह साफ है कि इसमें ड्यूल चिप की पावर मिलेगी। इस वजह से फोन सुपरफास्ट स्पीड से काम करेगा। फोन मेकर ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि यह मल्टीटास्किंग में भी काफी बेहतरीन काम करेगा।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10 5जी की लीक खूबियां
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP

iQOO Neo 10 5G AnTuTu Score

गेमर हैं और आईक्यूओओ नियो 10 5जी की परफॉर्मेंस की चिंता है, तो परेशान न हों। फोन मेकर ने बताया है कि आईक्यूओओ नियो 10 5जी का अंतूतू स्कोर 2.42 मिलियन बेंचमार्क है। ऐसे में यह फोन गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है।

iQOO Neo 10 5G Price in India

अगर इसकी कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इस बारे में कुछ आधिकारिक नहीं किया है। मगर एक्स पोस्ट में हिंट देते हुए बताया है कि यह फोन 35000 रुपये के भीतर एंट्री ले सकता है। आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में कीमत 35000 रुपये से कम होने की संभावना है।

iQOO Neo 10 Launch Date in India

इंटरनेट पर काफी लोग इस धाकड़ गेमिंग फोन का इंतजार कर रहे हैं। फोन मेकर ने बताया है कि आईक्यूओओ नियो 10 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 26 मई 2025 रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026