---Advertisement---

तबाही मचाने जल्द आ रहा iQOO Neo 8 स्मार्टफोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिल रही फास्ट चार्जिंग

iQOO Neo 8 Launch Date: स्मार्टफोन कंपनी iQOO जल्द ही अपने Neo 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। यह फोन आने वाली 23 मई 2023 को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और इसको लेकर खुद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। लेकिन ये भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसको लेकर अभी ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 15, 2023 2:40 अपराह्न | Updated: मई 15, 2023 4:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 8 Launch Date: स्मार्टफोन कंपनी iQOO जल्द ही अपने Neo 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। यह फोन आने वाली 23 मई 2023 को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और इसको लेकर खुद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। लेकिन ये भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि iQOO ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में अपना Neo 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी अपने Neo 8 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।

ये भी पढ़ें: कम कीमत में तहलका मचाएंगे Realme, Redmi और Oppo के ये स्मार्टफोन, जानें क्या मिलेगा खास

iQOO Neo 8 की स्पेसिफिकेशन

कंपनी अपने इस iQOO Neo 8 स्मार्टफोन में एक फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट और एक हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दी जा सकती है। हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 5000Mah की बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकती है। इसकी टक्कर OnePlus 11R जैसे स्मार्टफोन से होगी और इसकी कीमत 39999 रुपये है। कंपनी अपनी Neo 8 सीरीज में दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इसके स्टैंडर्ड और प्रो वर्जन iQOO Neo 8 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट दिया जा सकता है। तो वहीं Neo 8 में एक फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

SmartphoneiQOO Neo 8
ProcessorQualcomm Snapdragon 8+ Gen 1
Charging120W
Battery500Mah
Expected Launch23 May 2023

कब होगा iQOO Neo 8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

iQOO Neo 8 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं की जाती है। क्योंकि पिछले साल iQOO Neo 7 इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया था और पिछले साल ही चीन से लॉन्च के बाद इसे भारत में पेश करने के लिए करीब चार महीने का समय लग गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Neo 8 भारत में 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 6000 से कम कीमत पर लॉन्च हुआ Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन, स्टोरेज और बैटरी को देख खरीदने का करेगा मन

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026