---Advertisement---

iQOO Z10: 6.7 इंच की क्वॉड कर्व एमोलेड डिस्प्ले, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर मचाएगा तहलका! 12GB रैम के साथ इस दिन होगा लॉन्च

iQOO Z10: मिडरेंज सेगमेंट के नए फोन में 6.7 इंच की क्वॉड कर्व एमोलेड डिस्प्ले, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर मिल सकता है। यह फोन 12GB रैम के साथ इस दिन लॉन्च होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2025 1:09 अपराह्न

iQOO Z10
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z10: अगर मिडरेंज सेगमेंट में सबसे तगड़ी बैटरी पावर मिल जाए, तो यूजर्स का पैसा वसूल हो जाता है। जी हां, अगर आप भी स्मार्टफोन में ऐसी सुविधा चाहते हैं, तो आईक्यूओओ जेड10 आपके लिए आ रहा है। आईक्यूओओ का नया तूफानी फोन अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ धमाका करेगा। iQOO Z10 Launch डेट जानने के लिए काफी लोग बेताब हैं। आईक्यूओओ जेड10 लॉन्च 11 अप्रैल 2025 को होगा। इस फोन में कई सारी खूबियां यूजर्स को लुभा सकती हैं।

iQOO Z10 में तहलका मचा सकती है क्वॉड कर्व एमोलेड डिस्प्ले

फोन मेकर आधिकारिक तौर पर बता चुका है कि इस फोन में 7300mAh की बैटरी दी जाएगी। ऐसे में यूजर्स को काफी फायदा होने की संभावना है। फोन में बड़ी बैटरी होने से आसानी से फोन में कई काम लंबे समय तक किए जा सकते हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन में मल्टीटास्किंग, गेमिंग समेत कई खास खूबियों को शामिल किया जा सकता है। iQOO Z10 Launch की चर्चा के बीच दावा किया जा रहा है कि इसमें 6.7 इंच की क्वॉड कर्व एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है।

इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट धूम मचा सकती है। आईक्यूओओ जेड10 की लॉन्च डेट जैसे-जैसे पास आएगी, वैसे-वैसे इसके अन्य फीचर्स भी ऑफिशियली बाहर आ सकते हैं। टेक कंपनी इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर को जोड़ सकती है। इससे यूजर्स को इमर्सिव वॉयस की सुविधा मिल सकती है।

स्पेक्सआईक्यूओओ जेड10 की अनुमानित खूबियां
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 4
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी7300mAh
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
बैक कैमरा50MP+2MP
फ्रंट कैमरा32MP

आईक्यूओओ जेड10 को किंग बनाएगा OriginOS का सपोर्ट

लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया जा रहा है कि iQOO Z10 फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। फोन मेकर इस मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर को जोड़ सकती है। इसे काफी बेहतरीन क्षमता के साथ उतारा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम कर सकता है। इसके साथ OriginOS का सपोर्ट शामिल करने की संभावना है। iQOO Z10 Launch होने से पहले इसके कुछ खास फीचर्स लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। कई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि आईक्यूओओ जेड10 लॉन्च के बाद लोगों के दिलों पर राज कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026