---Advertisement---

iQOO Z10 Lite 5G: क्या 6000mAh की बैटरी के साथ दे पाएगा Realme GT 7 को टक्कर? 50MP Sony AI कैमरा लड़कियों को बनाएगा दीवाना!

iQOO Z10 Lite 5G: आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। ऐसे में क्या इसकी बैटरी पावर Realme GT 7 को टक्कर दे पाएगी? आईक्यूओओ फोन में 50MP Sony AI कैमरा तहलका मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 11:02 पूर्वाह्न

iQOO Z10 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z10 Lite 5G: किफाएती दाम में अगर पावरफुल बैटरी के साथ AI कैमरा भी मिल जाए, तो आप स्मार्टफोन तो खरीदना चाहेंगे। जी हां, आईक्यूओओ अपने अपकमिंग फोन को बजट कैटेगरी में पेश कर सकता है। आगामी आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की संभावना है। इसके साथ ही दमदार कैमरा स्पेक्स भी मिलने वाले हैं। फोन मेकर ने बताया है कि इसमें धाकड़ कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

iQOO Z10 Lite 5G कर पाएगा Realme GT 7 से मुकाबला?

ऐसे में क्या आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी फोन अपनी धांसू बैटरी पावर के दम पर Realme GT 7 स्मार्टफोन को चुनौती दे पाएगा? आईक्यूओओ फोन में 6000mAh पूरे दिन चलने का दावा किया जा रहा है। वहीं, Realme GT 7 फोन में 7000mAh की बैटरी कैपेसिटी आएगी। इसके साथ 120W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर आता है। इसके अलावा दोनों फोन की कीमत और परफॉर्मेंस में भी बड़ा अंतर हो सकता है। ऐसे में साफ है कि Realme GT 7 फोन आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी पर भारी पड़ सकता है।

आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी में धूम मचाएगा 50MP Sony AI कैमरा

फोन मेकर के मुताबिक, iQOO Z10 Lite 5G फोन में 50MP Sony AI प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा काफी शार्प और वाइब्रेंट फोटो दे सकता है। ऐसे में अगर फोन से फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यह इसका जानदार कैमरा आपको निराश नहीं करेगा। आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी में 16MP का फ्रंट कैमरा आने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट को शामिल किया जाएगा।

स्पेक्सआईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 6300
रैम-स्टोरेज8GBGB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी6000mAh
बैक कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट120Hz

iQOO z10 lite 5G Price in India

कई लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी फोन एंट्री लेवल श्रेणी में धमाका कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की इंडिया में कीमत 10000 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

iQOO Z10 Lite 5G Launch Date in India

अगर आप आईक्यूओओ फोन लवर हैं, तो बता दें कि आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 18 जून 2025 रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026