---Advertisement---

iQOO Z10 Lite 5G: क्या सस्ते दाम में मिलेगा प्रीमियम फीचर्स का मजा? 6000mAh की बैटरी मल्टीटास्किंग और गेमिंग में दे सकती है तगड़ा मजा

iQOO Z10 Lite 5G: आईक्यूओओ फोन मेकर जल्द ही अपना धांसू स्मार्टफोन मार्केट में लाने वाली है। इस फोन में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 6000mAh की बैटरी गेमिंग को सुगम बना सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 6:45 अपराह्न

iQOO Z10 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z10 Lite 5G: एंट्री लेवल स्मार्टफोन कैटेगरी में आईक्यूओओ धूम मचाने वाला है। जी हां, आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी फोन को 10000 रुपये के भीतर लाने की संभावना है। कंपनी ने दावा किया है कि 10000 रुपये के अंदर यह पहला फोन होगा, जिसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी। ऐसे में इस फोन ने मार्केट में आने से पहले ही तहलका मचा दिया है। इंटरनेट पर ऐसी कई रिपोर्ट्स घूम रही हैं, जिसमें दावा किया गया है कि यह फोन सस्ते दाम में महंगे प्रीमियम फीचर्स से लैस हो सकता है।

आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी में मिल सकती है धांसू गेमिंग पावर

फोन मेकर के मुताबिक, iQOO Z10 Lite 5G फोन में 6000mAh की बैटरी आएगी। ऐसे में कई लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में कोहराम मचा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ का यह फोन बजट सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित कर सकता है। इस फोन में 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की संभावना है। ऐसे में यह फोन यूजर्स को जल्दी बैटरी फुल करके दे सकता है।

iQOO Z10 Lite 5G Specifications

अगर आप किसी तगड़े बजट फोन को लेने की सोच रहे हैं, तो आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी का इंतजार कर सकते हैं। इस फोन में बैक साइड पर ड्यूल रियर कैमरा सेंसर आने की चर्चा है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की संभावना है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर मिल सकता है।आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दस्तक दे सकती है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ लाने की उम्मीद है।

स्पेक्सआईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 7300
रैम-स्टोरेज8GBGB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट120Hz

iQOO Z10 Lite 5G Price in India

फोन मेकर ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट के जरिए संकेत दिया है कि अपकमिंग आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी स्मार्टफोन 10000 रुपये के भीतर एंट्री ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की इंडिया में कीमत 9999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है।

iQOO Z10 Lite 5G Launch Date in India

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए फोन मेकर ने बताया है कि आगामी फोन आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी को इसी महीने लाया जाएगा। आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 18 जून 2025 रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026