---Advertisement---

iQOO Z10R 5G: धांसू AnTuTu Score वाले स्मार्टफोन पर 2K रुपये का एक्सक्लूसिव ऑफर, कैमरा स्पेक्स और AI फीचर्स खरीदने पर करेंगे मजबूर

iQOO Z10R 5G: आईक्यूओओ जेड10आर 5जी स्मार्टफोन में बढ़िया AnTuTu Score देखने को मिलता है। इस फोन पर 2K रुपये का एक्सक्लूसिव ऑफर मिल रहा है। इसके AI फीचर्स आपको काफी लुभावने लग सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 29, 2025 12:43 अपराह्न

iQOO Z10R 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z10R 5G: क्या आप आईक्यूओओ कंपनी के स्मार्टफोन पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए यह न्यूज काफी स्पेशल हो सकती है। आईक्यूओओ जेड10आर 5जी स्मार्टफोन की पहली सेल मंगलवार से शुरू हो गई है। ऐसे में इस फोन पर 2000 रुपये का एक्सक्लूसिव ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन को खरीदने पर आपको अन्य कई फायदें भी मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन को मिडरेंज कैटेगरी में उतारा गया है। मगर इसके लुभावने फीचर्स इसे बाकी फोन से अलग बनाते हैं।

iQOO Z10R 5G Price in India

फोन मेकर ने आईक्यूओओ जेड10आर 5जी की इंडिया में कीमत 17499 रुपये रखी है। आईक्यूओओ जेड10आर 5जी स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 20000 रुपये के भीतर के सेगमेंट में सबसे फास्ट और दमदार फोन है। इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon शॉपिंग पेज पर स्टार्ट हो गई है। कंपनी इस फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट बैक डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, इसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

Photo Credit: iQOO India X Account

आईक्यूओओ जेड10आर 5जी का धाकड़ AnTuTu Score

स्मार्टफोन मेकर ने बताया है कि iQOO Z10R 5G फोन में 750072 AnTuTu Score देखने को मिलता है। ऐसे में यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में यूजर्स को बढ़िया अनुभव प्रदान कर सकता है।

iQOO Z10R 5G Specifications

मिडरेंज सेगमेंट में धमाका करने वाले आईक्यूओओ जेड10आर 5जी फोन में दमदार कैमरा खूबियां दी गई है। इसमें 50MP का Sony IMX882 कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही 2MP का Bokeh कैमरा शामिल किया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी सेंसर लड़कियों को दीवाना बना सकता है। इस फोन में 5700mAh की बैटरी पावर के साथ 44W का वायर्ड फास्ट चार्जर देखने को मिलता है। आईक्यूओओ जेड10आर 5जी की स्पेसिफिकेशन्स में एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ Funtouch OS 15 भी दिया गया है।

स्पेक्सआईक्यूओओ जेड10आर 5जी
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 5G
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5700mAh
चार्जर44W
रियर कैमरा50MP+2MP
फ्रंट कैमरा32MP

आईक्यूओओ जेड10आर 5जी के धाकड़ AI फीचर्स

इसके अलावा iQOO Z10R 5G फोन में एआई फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यही वजह है कि इस फोन का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फोन मेकर ने इसमें गूगल सर्किल टू सर्च, एआई नोट असिस्ट, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन और एआई ट्रांसक्रिप्शन असिस्ट की सुविधा को भी शामिल किया है। इन एआई फीचर्स की वजह से यूजर्स को काफी राहत मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026