---Advertisement---

Vivo T5 Lite 5G की 6500mAh बैटरी ही नहीं In-built AI टूल्स भी यूजर्स को देंगे हाईटेक वाला आनंद! जानें फुल लीक फीचर्स

Vivo T5 Lite 5G : वीवो टी5 लाइट 5जी स्मार्टफोन बहुत जल्द 16 जुलाई 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज न करनी पड़े और जो बजट में भी हो, तो वीवो का यह नया फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है>

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2026 4:06 अपराह्न

Vivo T5 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T5 Lite 5G:  वीवो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। वीवो टी5 लाइट 5जी स्मार्टफोन को 16 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बताया जा रहा है। जिसे कंपनी 15000 के आस-पास की अनुमानित कीमत में पेश कर सकती है। अगर आप कोई कम बजट में हाईटेक फीचर्स वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थम जाएं, क्योंकि  वीवो टी5 लाइट 5जी मोबाइल में 6500mAh बैटरी और  In-built AI टूल्स मिल सकते हैं।

Vivo T5 Lite 5G स्मार्टफोन की बैटरी और एआई

वीवो टी5 लाइट 5जी मोबाइल में कंपनी 6500mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 44W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, सामान्य यूज पर इसे दो दिनों चलाया जा सकता है। इस फोन में स्मार्ट AI  फीचर्स दिए गए हैं। ये AI टूल्स आपके फोन चलाने के तरीके को समझकर बैकग्राउंड ऐप्स को मैनेज करेंगे, जिससे फोन कभी हैंग नहीं होगा। खबरों की मानें तो यह कैमरे से फोटो खींचने और बैटरी बचाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

वीवो टी5 लाइट 5जी फोन का कैमरा, प्रोससेर और अन्य लीक फीचर्स

Vivo T5 Lite 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है।
कैमरा50 MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, 2 MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही 5 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। एआई की मदद से फोटो और वीडियो को क्रिस्टल क्लियर बना सकता है। इस कैमरे से 1080p (Full HD) वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।

 

Vivo T5 Lite 5G फोन की अनुमानित कीमत

वीवो अपने अपकमिंग फोन Vivo T5 Lite 5G को 15000 से 18000 के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकता है। हालंकि कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now